विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा की हवा हुई जहरीली, AQI 337 तक पहुंचा; पंजाब का सबसे प्रदूषित शहर बना

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:14 PM (IST)

बठिंडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 337 तक पहुंचने के बाद यह पंजाब का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। हवा ...और पढ़ें

बठिंडा में सुबह के समय स्मॉग देखने को मिली।

बठिंडा में सुबह के समय स्मॉग देखने को मिली।

HighLights

  1. बठिंडा का AQI 337, पंजाब में सबसे अधिक दर्ज।

  2. जहरीली हवा से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बढ़ा।

  3. पराली, वाहन धुआं प्रदूषण के मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। मालवा क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। वीरवार को बठिंडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 337 तक पहुंच गया, जो पंजाब में सबसे अधिक दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने के कारण शहरवासियों की सांसों पर प्रदूषण का पहरा लग गया है। सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध और प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

एक्यूआई का 337 तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि शहर की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा काफी बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- धान कटाई के बीच पंजाब में 5500 के पार पहुंचे पराली जलाने के मामले; 1,259 दर्ज हुईं FIR; फिरोजपुर सबसे आगे

प्रदूषण के कारणों की जांच जरूरी

प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच पराली जलाने की घटनाएं, वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और मौसम में हवा की कम गति जैसे कारणों पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट का विश्लेषण जरूरी है। बठिंडा में प्रदूषण का बढ़ता स्तर प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए भी चुनौती बन रहा है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पश्चिमी विक्षोभ हुए एक्टिव, आज बारिश के बने आसार; हवा चलने से AQI में दिखा हल्का सुधार

प्रदूषण की सुबह के समय स्थिति

- शहर : बठिंडा
- आज का AQI : 337
- पंजाब में स्थिति : सबसे अधिक
- स्वास्थ्य पर असर : सांस, आंखों और गले से संबंधित परेशानी का खतरा

यह भी पढ़ें- देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027, पंजाब में 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन खुद भर सकेंगे जानकारी; जानें पूरी प्रक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।