Punjab Weather: पश्चिमी विक्षोभ हुए एक्टिव, आज बारिश के बने आसार; हवा चलने से AQI में दिखा हल्का सुधार
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज पंजाब में देखने को मिल रही है। बीते दिन राज्य के कुछ जिलों में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी और आज कुछ जिलों में बारिश के हालात बन रहे हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन छुटपुट बारिश की आशंका जताई है।
बादल छाने के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में हल्की 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य के करीब ही दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच राज्य की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार देखने को मिला है। लुधियाना में एक्यूआई जो 300 पार था, बीते दिन 300 से कम दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों में भी हल्का सुधार हुआ है।
दरअसल, राज्य में हवाएं नार्थ और नार्थ वेस्ट दिशाओं में 4 से 6 किमी की रफ्तार से बह रही हैं। हवाओं के चलने के कारण भी प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखने को मिली है, जिससे लोगों को मामूली राहत मिली है।
यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर घर जाने वालों को राहत, पंजाब से 12 नवंबर को चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल
जानें किस शहर में कितना रहा AQI
| शहर | AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) |
| अमृतसर | 192 |
| जालंधर | 251 |
| खन्ना | 214 |
| लुधियाना | 209 |
| मंडी गोबिंदगढ़ | 143 |
| पटियाला | 162 |
| रूपनगर | 45 |
आज 7 जिलों में बने बारिश के आसार
मौसम केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार आज कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
12 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर जिलों में छिटपुट 25% या उससे कम स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
13 नवंबर: केवल पठानकोट और होशियारपुर जिलों में छिटपुट स्थान पर बारिश होने की संभावना है।
14 और 15 नवंबर को पंजाब के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के नगर निकाय कर्मचारियों के बकाये पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा GPF और रिटायरमेंट लाभ का पूरा हिसाब
अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज
भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद राज्य में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। पूरे राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस बठिंडा और फरीदकोट में दर्ज किया गया है।
स्टेशनों के तापमान पर नजर डालें तो चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। इसके अलावा अमृतसर में तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 30.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।