विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन स्व-गणना, जनगणना 2027 का प्रचार शुरू; रवाना की गईं 9 डिजिटल वैन

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:29 PM (IST)

पंजाब में जनगणना 2027 के प्रचार के लिए 9 डिजिटल एलईडी वैन रवाना की गईं। 16 से 30 नवंबर तक ...और पढ़ें

जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

HighLights

  1. जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां पंजाब में शुरू।

  2. जागरूकता हेतु चंडीगढ़ से 9 डिजिटल LED वैन रवाना।

  3. 16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना संभव।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ स्थित जनगणना संचालन निदेशालय परिसर से 9 डिजिटल एलईडी वैन रवाना की गईं। जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने इन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये वैन प्रदेश के प्रमुख शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों और अधिक आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जनगणना की प्रक्रिया की जानकारी देंगी। इनके माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेशों के साथ QR-कोड भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिन्हें स्कैन कर लोग आधिकारिक जनगणना पोर्टल तक पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, दिसंबर से शुरू होगी गिनती; 16 नवंबर से खुद भी दे सकेंगे अपनी जानकारी

ऑनलाइन भर सकेंगे विवरण

पंजाब में जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इसकी संदर्भ तिथि (रेफरेंस डेट) 5 जनवरी 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक लोग स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के तहत अपना विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे।

इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल पर 40 सवालों के जवाब देने होंगे। यह सुविधा जनगणना कर्मचारी के घर पहुंचने से पहले उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में चुनाव से पहले होगी जनगणना, 40 सवालों में जाति-धर्म से लेकर COVID-19 टीके तक की जानकारी ली जाएगी

घर बैठे भर सकेंगे जनगणना का ब्योरा

जनगणना से संबंधित सवालों और ऑनलाइन फॉर्म भरने में आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 शुरू किया गया है। निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें।

जनगणना के दौरान छूट गए लोगों को शामिल करने के लिए जनसंख्या गणना पूरी होने के 3 से 5 दिन बाद विशेष रिवीजन राउंड भी चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव से पहले जनगणना की तैयारी, 1 दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया; जानें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।