Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 साल की लड़की दिल दहला देने वाली दास्‍तान, मौसी व मौसा ने बनाया काॅलगर्ल

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 05 Mar 2016 06:21 PM (IST)

    पंजाब के बठिंडा में एक 14 साल की लड़की से उसके मौसा-मौसी ही जिस्‍मफरोशी करा रहे थे आैर उसे कॉलगर्ल बना दिया। वह उस पर दिल दहलाने वाला अत्‍याचार कर रहे ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर के कृष्णानगर क्षेत्र में एक 14 साल लड़की को उसके मौसा अाैर मौसी ने ही काॅलगर्ल बना दिया। वे उस पर दिल को दहला देने वाला अत्याचार कर रहे थे। पहले तो मौसा, उसके बेटे व दामाद ने लड़की से दुष्कर्म किया और फिर जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। लड़की अपनी मां और पिता की मौत के बाद मौसा-मौसी के यहां रह रही थी। लड़की के लिए जब यह सब सहनशक्ति से बाहर हो गया तो उसने पुलिस से गुहार लगाई। लड़की पर हुए अत्याचार की दास्तान से पुलिस वाले भी स्तब्ध रह गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : प्रिंसिपल ने दुष्कर्म पीडि़त छात्रा को स्कूल आने से रोका, कहा 'गंदी मछली'

    पुलिस ने इस संबंध लड़की के मौसा-मौसी व उसके बेटों सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि मौसी-मौसा उसे रोज नए ग्राहकों के साथ भेजा करते थे। मना करने पर उसे बुरी तरह प्रताडि़त किया जाता था। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था।

    मौसा, उसके लड़के और दामाद भी बनाते थे हवस का शिकार

    लड़की ने बताया कि मौसा, उसके लड़के और मौसा के दामाद ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वे उसे अक्सर हवस का शिकार बना रहे थे। लड़की ने पुलिस ने बताया कि उसके मां-बाप का निधन हो गया के बाद उसकी मौसी उसे अपने पास बठिंडा के कृष्णा नगर में अपने घर ले आई।

    पढ़ें : छह युवकों ने फ्लिपकार्ट को लगाया दो करोड़ का चूना, पढ़ें कैसे

    लड़की ने भरी अांखों से बताया कि कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसने यहां जो कुछ उसने सहा किसी नरक से कम नहीं था। श्ाुरू में रिश्तों को तार-तार कर उसके मौसा ने उससे दुष्कर्म किया और उसके बाद मौसे का बेटा यानि उसके मौसेरे भाई ने उसे हवस का शिकार बनाया। यह क्रम यह रोज की बात हो गई। इसके बाद मौसा का दामाद भी उससे अपनी हवस मिटाने लगा।

    ग्राहक के साथ भेजने के लिए ही बंद कमरे से निकालते थे

    लड़की ने रोते हुए बताया कि इसके बाद उन्होंने उससे जिस्मफरोशी कराना शुरू कर दिया। उसे सारा दिन कैदी की तरह घर के एक कमरे में बंद करके रखा जाता था। उसे तभी कमरे से निकाला जाता जब उसे जिस्मफरोशी के लिए किसी ग्राहक के पास भेजना होता था। उसे रो ज नए ग्राहकों के पास भेजा जाने लगा। यह सब अब उसके सहने की शक्ति से बाहर हो गया था। इसकेे बाद उसने पुलिस से गुहार लगाई।

    पढ़ें : गंदा धंधा करने के नाम पर विधवा व बेटी को किया ब्लैकमेल, पढ़ें फिर क्या हुअा

    पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच के बाद पीडि़त लड़की के मौसा, उसकी मौसी उनके बेटे सहित राजू, उसकी पत्नी किरना, दयालपुरा निवासी जसपाल सिंह, बलराजनगर निवासी मनी व उसकी पत्नी दीपू और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी बेअंत कौर ने बताया कि लड़की पर जम कर अत्याचार किया गया है। मौसी व मौसा मोटी रकम लेकर लड़की को कई बार रात भर के लिए भी ग्राहकों के साथ भेज देते थे।