लावारिस कुत्तों से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
धनौला बरनाला भैणी साहिब महिराज के लोगों ने लावारिस कुत्तों से परेशान होने के कारण नगर कौंसिल खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। क्षेत्र निवासी मनप ...और पढ़ें

संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : भैणी साहिब महिराज के लोगों ने लावारिस कुत्तों से परेशान होने के कारण नगर कौंसिल खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। क्षेत्र निवासी मनपाल सिंह बबली, अमरदीप सिंह, सुखविदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरनैब सिंह आदि ने बताया कि लावारिस कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। जिस
कारण कुत्तों द्वारा प्रतिदिन बेसहारा पशुओं का शिकार खुलेआम किया जा रहा है। विगत 10 दिनों में लावारिस कुत्तों ने 6 के करीब बछड़ों को अपना शिकार बनाया है। जिसमें तीन की मौत हो चुकी है व तीन का इलाज चल रहा है। विगत दिनों लावारिस कुत्तों ने गली में खेल रहे बच्चे जपु शर्मा पुत्र अवनीत शर्मा को काट लिया था, अगर अवनीत कुमार समय पर वहां पर नहीं आते, तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। बलकार सिंह ने बताया कि लावारिस कुत्तों ने उसके घर की दीवार साढ़े पांच फीट ऊंची दीवार फांद कर उसके घर में दाखिल हो गए व उसकी भैंस के बछड़े को काट गए। लोगों ने प्रशासन से मांग की लावारिस कुत्तों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएं, नहीं तो कोई अन्य अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह संघर्ष शुरु करने के लिए मजबूर होंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।