विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरनाला के सखी वन स्टॉप सेंटर से गायब हुई 16 वर्षीय नाबालिग, सुरक्षा कर्मी पर कार्रवाई, DSP को सौंपी गई जांच

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:40 PM (IST)

सखी वन स्टॉप सेंटर में आश्रय के लिए लाई गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार ...और पढ़ें

सखी वन सेंटर की AI जनरेटेड इमेज।

सखी वन सेंटर की AI जनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. नाबालिग लड़की बरनाला के सेंटर से फरार हुई।

  2. सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर सुबह निकली लड़की।

  3. डीएसपी जसविंदर कौर मामले की जांच करेंगी।

हेमंत राजू, बरनाला। बरनाला के सखी वन स्टॉप सेंटर से एक नाबालिग लड़की के सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को एक लड़की को रात के समय आश्रय देने के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर में लाया गया था। वह 3 नवंबर की सुबह सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर वहां से फरार हो गई। लड़की की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि नाबालिग लड़की 2 नवंबर को बाल कल्याण समिति के पास आई थी। इसके बाद सभी निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उसे आश्रय के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में राजपुरा के पास लगी आग, चार बोगियां जलीं; बचाव कार्य शुरू

क्या है पूरा मामला

जांच के दौरान सामने आया कि बठिंडा जिले की रहने वाली नाबालिग लड़की बरनाला में अपने प्रेमी से मिलने सीधे उसके घर पहुंच गई थी। हालांकि, वहां पहुंचने पर पता चला कि उसका प्रेमी घर पर नहीं था, बल्कि एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है। इसके बाद प्रेमी की मां या परिवार के किसी अन्य सदस्य ने समझदारी दिखाते हुए लड़की को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया।

बाल कल्याण समिति ने नियमानुसार लड़की को आश्रय देने के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था, जहां उसके मामले में आगे का फैसला लिया जाना था। लेकिन इसी दौरान लड़की सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर सेंटर से फरार हो गई।

यह भी पढ़ें- मोगा: दिनदहाड़े घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से झपटमारी, CCTV में कैद हुई वारदात

मेडिकल करवाने के दौरान फरार होने की भी चर्चा

यह बात भी सामने आई है कि लड़की सेंटर से फरार हुई या फिर मेडिकल करवाने की प्रक्रिया के दौरान वहां से भागी, इस बारे में कोई भी अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस की ओर से संबंधित सुरक्षा कर्मी के खिलाफ भी बनती कार्रवाई की गई है। वहीं, अब यह मामला आगामी जांच के लिए डीएसपी जसविंदर कौर के पास पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर: ब्रिटिश मॉडल से दिनदहाड़े स्नैचिंग, बदमाशों ने छीना iPhone 17 Pro Max; इंस्टाग्राम पर बयां की आपबीती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।