विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में राजपुरा के पास लगी आग, चार बोगियां जलीं; बचाव कार्य शुरू

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:38 PM (IST)

अमृतसर से कटिहार जा रही एक ट्रेन में राजपुरा के पास बसंतपुरा स्टेशन पर आग लग गई, जिससे चार बोगियां जल गईं।

ट्रेन में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

ट्रेन में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. राजपुरा के पास बसंतपुरा स्टेशन पर ट्रेन में आग लगी।

  2. अमृतसर-कटिहार ट्रेन की दो बोगियों में लगी भीषण आग।

  3. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, पटियाला। अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार को अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई देने के बाद रेलवे प्रशासन में भी अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को सतर्क किया गया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच धुआं फैलने से दहशत का माहौल बन गया। कई यात्रियों ने अपने सामान के साथ डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि राजपुरा के नजदीक सराय बंजारा क्षेत्र में ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आए।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में टला बड़ा रेल हादसा: दिल्ली-हावड़ा रूट पर टूटी पटरी, रोकी गई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

कारण जानने में जुटा रेलवे

रेलवे प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की गई। इस घटना के कारण रेल यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर शार्ट सर्किट अथवा तकनीकी खराबी जैसी किसी वजह की पुष्टि नहीं की जा सकती। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

बोगियों को किया गया अलग

रेलवे ने जल ही बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया है, ताकि आग फैले ना और अन्य बोगियों को नुकसान न हो। फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन त्यौहरों पर अपने गांव जा रहे लोगों का सामान बोगियों के साथ ही जल गया है। जिससे काफी नुकसान होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें- हरदोई में दर्दनाक ट्रेन हादसा, दो ट्रेनों के बीच फंसीं महिलाएं; एक की मौत-दूसरी गंभीर घायल

तस्वीरों में देखें घटना स्थल का दृश्य

4

बोगियों से उठता हुआ धुआं।

2

ट्रेन से सुरक्षित उतरे यात्री। 

3

आग से क्षतिग्रस्त बोगियों को अलग कर दिया गया है।

1

घटनास्थल पर पहुंची फायरब्रिगेड।

(ये खबर अपडेट की जा रही है।)

यह भी पढ़ें- हरदोई में दर्दनाक ट्रेन हादसा, दो ट्रेनों के बीच फंसीं महिलाएं; एक की मौत-दूसरी गंभीर घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।