विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में टला बड़ा रेल हादसा: दिल्ली-हावड़ा रूट पर टूटी पटरी, रोकी गई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 06:36 PM (IST)

गाजीपुर में दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर पटरी टूटने से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। पेट्रोलिंग स्टाफ की सतर्कता से एलटीटी-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोका गया।

धीना-जमानियां के बीच पटरी टूटी।

धीना-जमानियां के बीच पटरी टूटी।

HighLights

  1. दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर पटरी टूटने से बड़ा हादसा टला।

  2. पेट्रोलिंग स्टाफ की सतर्कता से एलटीटी एक्सप्रेस को रोका गया।

  3. अस्थायी मरम्मत के बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल किया गया।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर पटरी टूटने की घटनाएं ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर सवाल खड़े कर रही हैं। बुधवार की मध्यरात्रि के बाद धीना और जमानियां स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर रेल पटरी टूट गई।

संयोग रहा कि पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी की नजर समय रहते टूटी पटरी पर पड़ गई और एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

सुरक्षा के मद्देनजर 12141 एलटीटी-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नियंत्रित कर रोक दिया गया। रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी पर क्लैंप बांधकर अस्थायी मरम्मत की। इसके बाद इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करने का निर्देश दिया गया।

इस कारण एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात एक बजे के मुकाबले स्थानीय स्टेशन पर 58 मिनट की देरी से पहुंची। रेल पथ विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता लल्लन ने बताया कि पटरी दुरुस्त कर काशन के साथ ट्रेनों का परिचालन शुरू करा दिया गया।

21 अक्टूबर को भी टूटी थी पटरी

इस रेलखंड पर पटरी टूटने की यह पहली घटना नहीं है। 21 अक्टूबर को जमानियां और धीना स्टेशन के बीच टूटी पटरी से 20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस गुजर गई थी। ट्रेन के चालक को झटका महसूस होने पर उन्होंने तत्काल जमानियां स्टेशन को सूचना दी थी। इसके बाद करीब एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा था।

यह भी पढ़ें- फाफामऊ-रायबरेली रूट: 1600 करोड़ की परियोजना से 200 KM बनेगी दूसरी रेल लाइन, आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।