Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barnala: डीसी आफिस पर लिखे खालिस्तानी नारों से प्रशासन में मचा हड़कंप, आतंकी पन्नु ने वीडियो पोस्ट कर दी धमकी

    By Hemant KumarEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 07:13 PM (IST)

    Barnala डीसी आफिस के पास खालिस्तान जिंदाबाद के लिखे नारों की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तुरंत लिखे नारों पर रंग करवा दिया। सिख फार जसटिस के प्रधान खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने भारत में होने वाले किक्रेट वर्ल्ड कप्प को रोकने की धमकी दी है।

    Hero Image
    डीसी आफिस पर लिखे खालिस्तानी नारों से प्रशासन में मचा हड़कंप : जागरण

    बरनाला, जागरण संवाददाता: बुधवार सुबह जिला बरनाला के डीसी आफिस की रिहायश समक्ष खालिस्तान जिंदाबाद के लिखे नारों का पता चलते ही जिला बरनाला के प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके चलते प्रशासन ने तुरंत लिखे नारों पर रंग करवा कर लोगों को संदेश देने वाले नारे लिख दिए। लेकिन इस बात का खुलासा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके कर दिया। अज्ञात लोगों द्वारा जिले में शांति भंग करने हेतु खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखकर जहां प्रशासन को चिंता खड़ी कर दी, वहीं इससे लोगों में भी यह खबर आग की तरह फैल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्थानों पर लिखे पाए गए खालिस्तानी नारे

    बता दें कि डीसी आफिस समक्ष, वन विभाग आफिस समक्ष व सीएम भगवंत मान के सरकारी बैनरों पर अज्ञात लाेगों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए।

    पन्नु ने सोशल मीडिया पर डाली वीडियो

    सिख फार जसटिस के प्रधान खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भारत में होने वाले किक्रेट वर्ल्ड कप को रोकने की धमकी दी है व कैनेडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निझर की मौत का बदला लेने की भी बात कही है।

    रंग करके हटाए नारे

    इस बात का पता चलते ही बरनाला प्रशासन ने इस मामले संबंधी तुरंत हरकत में आया व जहां पर नारे लिखे थे, वहां पर रंग करवा दिया। इसके अलावा वन विभाग की दीवार पर लिखे नारे पर रंग करके वहां पर फूल तोड़ना मना है, लिखा गया है। जबकि एक अन्य जगह पर पेशाब करना मना है लिख दिया है। ताकि इस बारे किसी को पता ना चले।