Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरनाला में बोले कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, मंडियों में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी

    By Hemant KumarEdited By:
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 03:24 PM (IST)

    कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बरनाला की स्थानीय अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू करवाई। इस मौके उन्होंने किसानों का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

    Hero Image
    कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, धनौला (बरनाला): किसानों को मंडियों में धान की फसल को लेकर कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। यह बातें स्थानीय अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू करवाने पहुंचे पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब सरकार द्वारा इस बार नई पहलकदमी की गई है कि पहली बार किसानों को फसल की लोडिंग व अदायगी साथ के साथ की जा रही है। पहले रिवायती पार्टियों की सरकारों में किसानों को कई-कई माह अपनी फसल की अदायगी लेने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।

    इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्रशासन द्वारा मंडियों का जायजा लिया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसान को किसी तरह की मंडियों में दिक्कत पेश न आए। उन्हें धनौला की सभी प्रमुख समस्याएं पता हैं, जिनका बहुत जल्द हल किया जाएगा।

    इस मौके पर मार्केट कमेटी धनौला के सचिव कुलविंदर सिंह भुल्लर, एसडीएम गोपाल सिंह, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान गुरचरण सिंह कलेर, चेयरमैन जीवन कुमार बांसल, नायब तहसीलदार धनौला आशू प्रभाश जोशी, रिंपी बांसल, ब्लॉक प्रधान आम आदमी पार्टी जसवंत सिंह काहलों, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह मुंद्री, बलभद्र सिंह गोला, निर्मल सिंह निम्मा, हरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ेंः- Ludhiana News: अनाज ढुलाई और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मामले का जांच अधिकारी बदला, सूबा सिंह होंगे EOW विंग के नए SSP

    यह भी पढ़ेंः- बरनाला जिले में विशेष अभियान शुरू

    संवाद सूत्र, बरनाला: शिक्षा के प्रकाश से वंचित गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य को रोशन करने के लिए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के दिशा-निर्देश के तहत बरनाला में एक विशेष अभियान शुरू किया गया। इसके तहत झुग्गी-झोपड़ियों वाले परिवारों के बच्चों को सरकारी हाई स्कूल जुमला मालकन में दाखिल किया गया। वीरवार को कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर शासकीय हाई स्कूल जुमला मलकान पहुंचे और 69 बच्चों को वर्दी, जूते, स्टेशनरी और जलपान वितरित किया।