अमृतसर में येस बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, पैसों के विवाद में चली गोली, टांग में लगने से हालत गंभीर
पैसों के लेन-देन के विवाद में येस बैंक के मैनेजर को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

येस बैंक को फिलहाल जांच के लिए बंद रखा गया है।
HighLights
अमृतसर में येस बैंक मैनेजर को गोली मारी गई।
पैसों के लेन-देन के विवाद में हुई वारदात।
मैनेजर गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में येस बैंक के मैनेजर को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। गोली बैंक मैनेजर की टांग में लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मैनेजर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात पैसों के किसी पुराने लेन-देन के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात

बैंक में मौजूद स्टाफ और जांच करते हुए पुलिस।
किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि हमलावर ने पिस्टल निकालकर मैनेजर पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्या के बाद CM मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP, SDM और DCP से करेंगे बैठक
पुलिस ने जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल बैंक को बंद रखा गया है और ग्राहकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस का कहना है कि इलाज के बाद बैंक मैनेजर के बयान लिए जाएंगे, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
