आतंकी पन्नू के कहने पर लिख दिए देश विरोधी नारे, अमृतसर से दो नाबालिग गिरफ्तार
अमृतसर में तीन सार्वजनिक स्थलों पर देश विरोधी नारे लिखने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जशनप्रीत सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार दोनों आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान के संपर्क में थे।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। तीन सार्वजनिक स्थलों पर देश विरोधी नारे लिखने के मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों की पहचान बटाला के गांव दरगाबाद निवासी जशनप्रीत सिंह (22) और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों विदेश में रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान के संपर्क में थे, जिसने उन्हें सिख्स फार जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू के निर्देश पर यह कार्य करने को कहा था। आरोपितों को पैसे का लालच दिया गया था, लेकिन घटना के बाद कोई भुगतान नहीं किया गया।
दोनों ने बटाला से स्प्रे पेंट खरीदा और स्नैपचैट पर डिजाइन पसंद करने के बाद नारे लिखे। इसके बाद उन्होंने इनकी तस्वीरें शेरा मान के साथ साझा कीं।
गौरतलब है कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 अगस्त को फरीदकोट में मारने की धमकी दी है और अमृतसर में देश विरोधी नारे लिखवाने की जिम्मेदारी भी ली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।