विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सिख देश के लिए तलवार...', पुंछ में गुरुद्वारे पर हमले से आग बबूला हुए सुखबीर बादल, पाकिस्तान को दे दी चेतावनी

Published: Wed, 07 May 2025 04:41 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुद्वारे पर हुए हमले की सुखबीर बादल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ...और पढ़ें

पंजाब के मंत्री सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)
पंजाब के मंत्री सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)

 डिजिटल डेस्क, अमृतसर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुद्वारे पर पाकिस्तान सेना द्वारा किए गए कायराना हमले की पंजाब के मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कड़ी निंदा की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पुंछ में पवित्र केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए अमानवीय हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें भाई अमरीक सिंह जी (रागी सिंह), भाई अमरजीत सिंह और भाई रणजीत सिंह सहित तीन निर्दोष गुरसिखों ने अपनी जान गंवा दी।

गुरसिखों के परिवारों के साथ एकजुट 

उन्होंने आगे कहा, ''शिरोमणि अकाली दल मृतक गुरसिखों के परिवारों के साथ एकजुट है और दिवंगतों की शांति और उनके दोस्तों और प्रियजनों के लिए साहस की प्रार्थना करता है। उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि शहीदों को उनके बलिदान के लिए सम्मानित किया जाए और शोक संतप्त परिवारों को उनके दुख की घड़ी में सहारा देने के लिए पर्याप्त मुआवजा मिले।

सिख हमेशा से देश की तलवार रहे हैं 

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ''सिख हमेशा से देश की तलवार रहे हैं और रहेंगे। हम अपने सशस्त्र बलों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हालांकि शिरोमणि अकाली दल और हमारा देश शांति के लिए खड़ा है, अगर हमारे सम्मान को दुश्मन द्वारा चुनौती दी जाती है, तो हमें अपने देशभक्ति के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए किसी की आवश्यकता नहीं है।''

गौरतलब है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर मंगलवार देर रात एयरस्ट्राइक की। भारत ने मंगलवार रात को पाकिस्तान और पीओके में नौ जगहों पर हमला किया, जहां उसके खिलाफ हमले की योजना बनाई गई थी।

  

यह भी पढ़ें -Operation Sindoor के बाद सरकार का बड़ा फैसला, श्रीनगर हवाई अड्डा किया बंद; हज यात्रियों की फ्लाइट भी रद