यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Operation Sindoor के बाद सरकार का बड़ा फैसला, श्रीनगर हवाई अड्डा किया बंद; हज यात्रियों की फ्लाइट भी रद
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। जिसके ...और पढ़ें

HighLights
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर हवाई अड्डा बंद
- हज यात्रियों की उड़ानें रद हुईं
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Operation Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी देश पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए हैं।
पाकिस्तान पर भारत के प्रहार और पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद उत्पन्न स्थिति के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे के बंद किए जाने के चलते अड्डे से नॉर्मल फ्लाइटों के साथ साथ हज यात्रियों के लिए उपलब्ध जाने वाले स्पेशल फ्लाइटें भी बंद रही।
हज यात्रियों की फ्लाइट भी हुई रद
हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने इसकी पु्ष्टि करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिती के अनुसार हवाई अड्डे को एहतियातन बंद रखा गया और इस बीच अड्डे से विमानों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
इधर हज कमेटी के सीईओ डॉ. शुजात अहमद कुरैशी ने कहा कि हवाई अड्डा आज बंद रहने के चलते हज श्रद्धालुओं को जेदाह ले जाने वाली हज फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर सकी।
यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाक ने LoC पर रातभर की गोलीबारी, 12 निर्दोषों की मौत और 57 घायल; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
उन्होंने कहा कि आज हज के लिए 320 श्रद्धालुओं का काफिया फ्लाइट नम्बर एसजी-5207 श्रीनगर हवाई अड्डे से जेदाह के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन स्थिती के चलते यह उड़ान भी नॉर्मल उड़ानों के साथ रद कर दी गई।
कल भी रद रहेगी हज यात्रियों की फ्लाइट
उन्होंने कहा कि कल यानी वीरवार को भी हज श्रद्धालु जेदाह के लिए रवाना नहीं हो पाएंगे, क्योंकि वीरवार को शेड्यूल की गई फ्लाइट नम्बर एसजी-5208 भी वर्तमान स्थिती के चलते रद की गई है। उन्होंने कहा कि रद की जाने वाली दोनों हज फ्लाइटों के उड़ान भरने की नई तारीख घोषणा बाद में की जाएगी।
सनद रहे कि हवाई अड्डे से प्रतिदिन 43-46 विमानों का आवागमन होता है। इधर इस बीच आज बारामूला व कुपवाड़ा क्षेत्रों के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। जबकि कश्मीर विश्वविद्यालय व सेंट्रल यूनिवर्सिटी द्वारा ली जाने वाली तमाम परीक्षाएं भी रद की गई।
