विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अपनी तबाही के लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार', Operation Sindoor के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला की खरी-खरी

Published: Wed, 07 May 2025 12:57 PM (IST)

Operation Sindoor जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir News) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला ने कहा- पाकिस्तान मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार
  2. यह पहलगाम हमले का नतीजा: उमर अब्दुल्ला
  3. पाकिस्तान अपनी बंदूकें शांत करे: उमर अब्दुल्ला

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने बुधवार को कहा कि कोई भी युद्ध के पक्ष में नहीं है और पाकिस्तान को अपनी बंदूकें बंद करने करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार है क्योंकि यह स्थिति पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या से पैदा हुई है। हमने आतंकी ठिकानों को निशाना (Operation Sindoor Latest Update) बनाया और अब पाकिस्तान नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी कर रहा है।

हम युद्ध नहीं चाहते: उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वर्तमान स्थिति 22 अप्रैल को पहलगाम हमले का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें मुंहतोड़ जवाब देना था।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में 10 निर्दोष भारतीयों की मौत, गृहमंत्री शाह ने CM उमर से की बात

केंद्र सरकार ने उन लोगों के शिविरों पर हमला करने का फैसला किया था, जिन्होंने कई वर्षों तक जम्मू-कश्मीर को तबाह किया। सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों को नहीं बल्कि आतंकी इलाकों को निशाना बनाने का फैसला किया गया था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान (India-Attack on Pakistan) ने अब नागरिक इलाकों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम शांति से रह रहे थे। इसकी शुरुआत उन्होंने की थी। हम फिर से सुधार चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान को पहले अपनी बंदूकें शांत करनी होंगी।

यह भी पढ़ें- 'PM मोदी पर भरोसा था, हमें आज न्याय मिला', ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बोले पहलगाम हमले में मारे गए आदिल के पिता?