विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने घेरा, नोच-नोचकर ली जान; तीन बहनों का था इकलौता भाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:35 PM (IST)

अमृतसर के जंडियाला गुरु स्थित जलाल उसमा गांव में स्कूल जा रहे आठ साल के मासूम रंजीत सिंह को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

HighLights

  1. 8 वर्षीय रंजीत सिंह को कुत्तों ने नोचकर मार डाला।

  2. जंडियाला गुरु के जलाल उसमा गांव में हुई घटना।

  3. पीड़ित परिवार सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहा।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में जंडियाला गुरु के अंतर्गत आते जलाल उसमा गांव में आठ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला। उसका शव पास के ही खाली मैदान में देखा तो आसपास के बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी।

कुत्ते उसका सिर, टांगे और कान नोच रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। मरने वाले बच्चे की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 8 साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बेअदबी कानून पर गतिरोध बरकरार, तीन बार बुलाने पर भी बैठक में नहीं पहुंची श्री अकाल तख्त साहिब की माहिर कमेटी

तीन बहनों का इकलौता भाई

परिवार के करीबी ने बताया कि रंजीत सिंह परिवार में सबसे छोटा था। तीन बहनों के बाद वह हुआ था और वह इकलौता भाई थ। सोमवार को रंजीत सिंह घर से स्कूल के लिए निकला था। इस दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसके पीछे पड़ गए।

रास्ते में खाली मैदान था और रंजीत ने कुत्तों से बचने के लिए खाली मैदान में काफी दौड़ लगाई, लेकिन वह कुत्तों से बच नहीं सका।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव: BJP के पुराने गढ़ में टिकट की जंग, फिरोजपुर शहरी सीट पर 6 दावेदारों ने बिछाई सियासी बिसात

दाया कान नोच खाया

वहीं कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोच नोच कर खाने लगे। रंजीत के सिर, पैरों पर काफी चोटों के निशान हैं। कुत्ते उसका दाया कान भी खा गए। उसने बताया कि वहीं मैदान में बच्चे की मौत हो गई थी। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों के हवाले कर दिया गया है।

उधर, ग्रामीण गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस घटना से पूरा गांव दुखी है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। परिवार बेहद गरीब है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में AAP नेता के भाई पर हमले का दावा निकला बेबुनियाद, पुलिस बोली- सड़क हादसे के बाद हुआ था विवाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।