विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' बैन? SGPC ने CM को लिखा पत्र; 'सिखों को बदनाम करने की कोशिश'

Published: Thu, 16 Jan 2025 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2025 03:42 PM (IST)

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ...और पढ़ें

SGPC ने की CM मान से फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग।
SGPC ने की CM मान से फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले इसका भारी विरोध शुरू हो गया है। इस बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने फिल्म का विरोध करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सिखों की छवि खराब करने वाली और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने वाली कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने 17 जनवरी पंजाब में इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

रिलीज होने पर कड़ा विरोध करेगी शिरोमणि कमेटी

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो सिख जगत में आक्रोश और गुस्सा फैल जाएगा, इसलिए राज्य में इस पर प्रतिबंध लगाना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो शिरोमणि कमेटी इसका कड़ा विरोध करेगी। इस संबंध में पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों को मांग पत्र भी भेजे गए हैं।

बांग्लादेश में नहीं होगी फिल्म रिलीज

बता दें कि फिल्म इमरजेंसी पर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। पहले फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई। अब यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, इुस फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। बांग्लादेश में यह फिल्म रिलीज नहीं होगी।

कंगना रनौत की फ‍िल्‍म 'इमरजेंसी' 1975 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी द्वारा भारत में घोषित आपातकाल पर आधारित है। बांग्लादेश में 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग रोकने का फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें- बहन को प्यार में फंसाया, फिर बनाए शारीरिक संबंध, मामा को पता चला तो घर से निकाला और फिर शुरू हुआ खूनी खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।