होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, अचानक पहुंच गई पुलिस; फिर जो हुआ...
अमृतसर पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल मालिक ने होटल आगे अबोहर के अभिषेक कुमार और बटाला की महिला मन्नत को दिया हुआ है। ये लोग होटल में लड़कियां रखकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवा रहे थे।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के थाना बी डिवीजन की पुलिस ने होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाली तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो युवकों की पहचान चौक परागदास के हरकृष्ण सिंह और तहसीलपुरा मेन बाजार के गुरदीप सिंह के रूप में हुई है।
होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
थाना बी डिवीजन के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल बल रेजिडेंसी चौक मन्ना सिंह में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस होटल का कुछ समय पहले ही नाम बदलकर लीओ रेजिडेंसी रखा गया है।
यह भी पढ़ें- जींद के स्पा सेंटर में अचानक पहुंच गई पुलिस, मालिक का फोन आया बंद; जानिए फिर क्या हुआ?
होटल मालिक अमरपाल सिंह ने होटल आगे अबोहर के अभिषेक कुमार और बटाला की महिला मन्नत को दिया हुआ है। ये लोग होटल में लड़कियां रखकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवा रहे थे।
तीन महिलाएं हुई गिरफ्तार
पता चलने पर पुलिस ने उक्त होटल में छापामारी की तो होटल में हरकृष्ण सिंह और गुरदीप सिंह व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। होटल लीज पर चलाने वाले अभिषेक और मन्नत की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्पा सेंटर पर छापमारी, 10 युवतियों व तीन युवक हिरासत में
वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो पड़ोसी राज्य हरियाणा के करनाल में स्पा सेंटर में गलत कार्य होने की शिकायतों पर पुलिस ने हाल ही में छापा मारा था। दरअसल, करनाल के सुपर मॉल में दो स्पा सेंटर संचालित है। इन दोनों में गलत कार्य होने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएसपी नायब सिंह व एसएचओ श्रीभगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों सेंटर पर एक साथ छापामारी की। छापामारी होते ही सुपर मॉल में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मॉल के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी और स्पा सेंटर के अंदर जाकर तलाशी लेने पर दोनों सेंटर से 10 युवतियां व तीन युवक मिले और कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।