विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: अब धुंध करेगी परेशान, पंजाब के 5 जिलों में आज अलर्ट, हवा के बहाव से प्रदूषण से मिली हल्की राहत

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में मौसम विभाग ने आज धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिन धुंध परेशान ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने पंजाब में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया।

  2. हवा के बहाव से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ।

  3. खन्ना में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे खराब दर्ज किया गया।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में अब धुंध परेशान करेगी। आज मौसम विभाग ने राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी जानकारी के अनुसार तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के साथ आने वाले दिनों में धुंध का असर बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। लेकिन बीते दिन हवा का प्रवाह नार्थ-नार्थ वेस्ट की तरफ रहा और हवा की रफ्तार तकरीबन 5 किमी के करीब दर्ज की गई। जिसके चलते हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार देखने को मिला। खन्ना में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे खराब रहा, जो 200 से अधिक रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: पंजाब की दिसावरी मंडियों में अनाज, बासमती और दालों के दाम आज रहे स्थिर, जानिए ताजा भाव

पंजाब के प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहर AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक)
रूपनगर 55
बठिंडा 103
पटियाला 116
अमृतसर 173
लुधियाना 176
जालंधर 194
खन्ना 251

आज पंजाब के 5 जिलों में अलर्ट किया गया जारी

19 नवंबर 2026: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, और रूपनगर जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

20 नवंबर 2026: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, मोहाली, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में घने कोहरे का पीला अलर्ट जारी है।

21 नवंबर 2026: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, मोहाली, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में घने कोहरे का पीला अलर्ट जारी है।

22 नवंबर 2026: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, मोहाली, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में घने कोहरे का पीला अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान ने करतारपुर साहिब जाने के लिए केंद्र से मांगी अनुमति, पहले भी कई विदेशी दौरों पर लग चुका है अड़ंगा

तापमान सामान्य दर्ज किया गया

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। अधिकतम तापमान में बुधवार कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। पूरे राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं दूसरी ओर, पठानकोट में तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कपूरथला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें- मानसा की परनीत ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, तीरंदाजी में किया शानदार प्रदर्शन; नेशनल चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।