विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसा की परनीत ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, तीरंदाजी में किया शानदार प्रदर्शन; नेशनल चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:39 PM (IST)

मानसा की स्टार तीरंदाज परनीत कौर ने नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। ...और पढ़ें

टीम के साथ गोल्ड मेडल विजेता परनीत कौर।

टीम के साथ गोल्ड मेडल विजेता परनीत कौर।

HighLights

  1. परनीत कौर ने 710/720 स्कोर कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।

  2. मेघालय में आयोजित नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो गोल्ड जीते।

  3. पंजाब टीम के साथ मिलकर भी एक स्वर्ण पदक हासिल किया।

जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब की स्टार तीरअंदाज परनीत कौर ने मेघालय के सिलोंग में 11 से 18 नवंबर तक आयोजित नेशनल तीरंदाजी चैप्यिनशिप के 50 मीटर महिला कंपाउड मुकाबले में 710/720 का स्कोर हासिल करते नया नेशनल रिकार्ड कायम करते गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। परनीत कौर ने सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैप्यिनशिप में महाराष्ट्र अदिति गोपीचंद का रिकार्ड तोड़ दिया है।

अदिति का स्कोर 709/720 था। इसके अलावा परनीत कौर ने पंजाब की लड़कियों की टीम में अवनीत कौर गिद्दडबाहा,जसवीर कौर संगरुर,मनरूप कौर पटियाला के साथ खेलते गोल्ड़ मेडल हासिल किया है।

जिले के गांव मंढाली की जम्पल और पटियाला के खाल्सा कालेज में बीए करने के बाद कानून की पढ़ाई कर रही है। इससे पहले भी परनीत कौर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं और परनीत कौर ने तीरअंदाजी में अब तक 28 इंटरनेशनल और 35 नेशनल लेवल के मेडल जीते हैं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के नजदीक मोहाली बन रहा खेल नगरी, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बढ़ा रुतबा; 'रंगला पंजाब' के लिए बड़ी उपलब्धि

करीबियों ने दी बधाई

अध्यापक दंपति की इस प्रतिभावान बेटी की कामयाबी के बाद परिवार को बधाईय दी जा रही है। पिता अध्यापक अवतार सिंह ने भी अपनी बेटी की इस कायमाबी पर गर्व महसूस करते कहा कि बेटी ने उस मुकाम पर ला खड़ा कर दिया है। जिसकी तमन्ना हर माता पिता के दिल में होती है। मेघाल्य के सिलोंग में आयोजित नेशनल तीरंदाजी चैप्यिनशिप में हिस्सा लेने के बाद वीरवार को वापस लौटेगी।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में नेटबाॅल स्टेट चैंपियनशिप, सेक्रेड हार्ट स्कूल का दबदबा; लड़कियों के दोनों वर्गों में जीते खिताब

कोच जीवनजोत सिंह ने दी बधाई

परनीत कौर की इस शानदार कामयाबी पर उसके कोच जीवनजोत सिंह की ओर से भी बधाई देते कहा कि परनीत कौर खेलों में इसी प्रकार बुलंदियों को सर करती रहे। यह उनकी दिली तमन्ना है। बता दे कि परनीत कौर को तीरंदाजी की ट्रेनिंग द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता व पीआईएस के डायरेक्टर जीवनजोत सिंह तेजा की ओर से दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- मिनर्वा के दो खिलाड़ियों का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, अंडर-17 के मुकाबलों में दिखाएंगे दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।