विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में नेटबाॅल स्टेट चैंपियनशिप, सेक्रेड हार्ट स्कूल का दबदबा; लड़कियों के दोनों वर्गों में जीते खिताब

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:24 PM (IST)

चंडीगढ़ में नेटबॉल स्टेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें सेक्रेड हार्ट स्कूल ने सब-जूनियर और जूनियर लड़कियों ...और पढ़ें

नेटबाॅल स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेतीं स्कूली छात्राएं।

नेटबाॅल स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेतीं स्कूली छात्राएं।

HighLights

  1. सेक्रेड हार्ट स्कूल ने लड़कियों के सब-जूनियर और जूनियर खिताब जीते।

  2. केबी डीएवी स्कूल ने सब-जूनियर लड़कों का रोमांचक फाइनल जीता।

  3. नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन ने चंडीगढ़ में चैंपियनशिप कराई।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। नेटबाॅल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेटबाॅल स्टेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब के लिए जोर लगाया।

सब-जूनियर और जूनियर लड़कियों के दोनों वर्गों में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि सब-जूनियर लड़कों में केबी डीएवी स्कूल ने खिताब पर कब्जा जमाया।

सब-जूनियर लड़कियों के फाइनल में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने द ट्रिब्यून स्कूल को 19-15 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। इस वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में सीएल डीएवी स्कूल ने मिशन क्लब को 21-18 से पराजित किया।

सब-जूनियर लड़कों का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। इसमें केबी डीएवी स्कूल ने सीएल डीएवी स्कूल को 16-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच आखिरी समय तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

जूनियर लड़कियों के फाइनल में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने द ट्रिब्यून स्कूल को 18-13 से शिकस्त दी। इस तरह स्कूल ने लड़कियों के दोनों आयु वर्गों के खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। तीसरे स्थान के मुकाबले में सीएल डीएवी स्कूल ने चंडीगढ़ यूनाइटेड क्लब को 14-12 से हराया।

सीनियर लड़कों के वर्ग में जीआईएस क्लब ने मिशन क्लब को 14-8 से हराया, जबकि चंडीगढ़ यूनाइटेड क्लब ने ऑल अबाउट ऑल क्लब को 10-8 से मात दी।

GG3

नेटबाॅल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन के महासचिव पीएस लांबा ने कहा कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन सराहनीय रहा है। स्कूलों और क्लबों की भागीदारी से नेटबाॅल को बढ़ावा मिल रहा है।

ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर देते हैं। एसोसिएशन का प्रयास है कि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को इस खेल से जोड़ा जाए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाया जाए।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शेष मुकाबले रविवार सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे। रविवार को फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ चैंपियनशिप का समापन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।