Punjab Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा, आज मौसम रहेगा शुष्क; करवाचौथ पर बादलों में छिपेगा चांद!
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्मक तस्वीर है।
HighLights
पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज।
अगले 48 घंटे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान।
करवाचौथ (29 अक्टूबर) पर बारिश का येलो अलर्ट जारी।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ों पर हुई ताजी बर्फबारी के बाद पंजाब के तामपान में गिरावट देखने को मिली है। रात का तापमान जो सामान्य से अधिक गर्म चल रहा था, अब सामान्य है। जबकि दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। अगले 48 घंटे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन 28 अक्टूबर से मौसम बदल रहा है और 29 अक्टूबर कर्वाचौथ के दिन राज्य में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार दिन के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी देखने को मिली हैं, हालांकि ये तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। इतना ही नहीं, राज्य का अधिकतम तापमान जो 34 से 36 डिग्री के बीच चल रहा था, में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षाभ 28 अक्टूबर से एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद राज्य में फिर बारिश होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में सोना 17 हजार और चांदी 60 हजार रुपये तक सस्ती, धनतेरस पर बाजार में बढ़ेगी रौनक!
48 घंटे सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार राज्य में सोमवार व मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान न तो कोई अलर्ट जारी किया गया है और न ही बारिश के आसार बन रहे हैं। लेकिन 28 अक्टूबर को राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपु में बारिश को लेकर संभावनाएं बन रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर यहां देखने को मिलेगा।
इतना ही नहीं, 29 अक्टूबर, कर्वाचौथ वाले दिन पूरे राज्य में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रात के समय देखने को मिला कर्वाचौथ पर चंद्रमा बादलों के पीछे छिप सकता है।
यह भी पढ़ें- 'स्लीपर बसों पर कार्रवाई को पंजाब तक सीमित बताना गलत', केवल ढिल्लों की तीर्थयात्रा योजना पर केजरीवाल को चुनौती
बठिंडा रहा सबसे गर्म शहर
रविवार शाम मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार औसतन अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, राज्य भर में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री भटिंडा में दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जिसमें 0.4 डिग्री की वृद्धि देखी गई और यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं, अमृतसर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। लुधियाना में 30.6 डिग्री और पटियाला में 31.3 डिग्री तापमान रहा।
