विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नशा तस्करों का हो पूर्ण बहिष्कार', जत्थेदार ने परमिंदर झोटा के इंसाफ के लिए 28 अक्टूबर को अरदास का किया आह्वान

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:53 PM (IST)

नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए जान गंवाने वाले युवा को न्याय दिलाने और युवाओं की सुरक्षा के लिए 28 ...और पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलतदीप सिंह गड़गज।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलतदीप सिंह गड़गज।

HighLights

  1. 28 अक्टूबर को परमिंदर झोटा के लिए अरदास का आह्वान।

  2. जत्थेदार ने पंजाब की जवानी को नशे से बचाने की अपील की।

  3. नशा बेचने वालों का पूर्ण बहिष्कार करने पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में नशे के विरोध के दौरान शहीद हुए परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और पंजाब की जवानी की चढ़दी कला के लिए 28 अक्टूबर को देश-विदेश के गुरुद्वारा साहिबान में अरदास की जाएगी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने समूचे गुरु खालसा पंथ से ये अपील की है।

जत्थेदार ने कहा कि इस दिन गुरुद्वारा साहिब में एकत्र होकर परमिंदर सिंह के स्वजन को इंसाफ मिलने और पंजाब के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास करें। जत्थेदार ने कहा कि नशे का प्रचलन घुन की तरह पंजाब की जवानी को खा रहा है। यदि सरकारों ने मेडिकल और सिंथेटिक नशे के नेटवर्क को नहीं तोड़ा तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: दोपहर 12 बजे से जलेगा AAP का चुनाव चिन्ह, आधी रात तक मेडिकल स्टोर खंगालती रही CBI

गुरबाणी से जुड़कर नशा छोड़ सकते हैं युवा

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि नशे की समस्या विश्व स्तर पर फैली हुई है, लेकिन गुरु साहिबान ने सिखों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने और गुरमत के अनुसार सच्चा व पवित्र जीवन जीने की शिक्षा दी है। नशे की दलदल में फंसे युवा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गुरबाणी से जुड़कर और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशा छोड़कर अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- विदेश जाने के लिए मोगा की महिला ने अपनाई फर्जी तरकीब, अलग DOB से बनवाए 3 पासपोर्ट; पुलिस ने मामला किया दर्ज

नशा बेचने वालों का पूर्ण बहिष्कार किया जाए

उन्होंने कहा कि सरकारों को नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को बाहर निकालने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। समाज में नशा बेचने वालों का पूर्ण बहिष्कार किया जाना चाहिए और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने समाज के हर वर्ग से परमिंदर सिंह के स्वजन को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की छूट देने का मामला गरमाया, गमाडा के 57 करोड़ माफ करने पर FIR की तैयारी; ED ने पंजाब पुलिस को लिखा पत्र