विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: धुंध को लेकर यलो अलर्ट हुआ जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में बढ़ी ठंड; प्रदूषण से मिली राहत

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:00 AM (IST)

हिमाचल में ताजा हिमपात का असर पंजाब में भी देखने को मिला है। ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने इसी ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने पंजाब में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया।

  2. पहाड़ी हवाओं से ठंड बढ़ी, कई शहरों में प्रदूषण घटा।

  3. अमृतसर, लुधियाना सहित कई शहरों का AQI सुधरा।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। मौसम विभाग ने आज व आने वाले कुछ दिनों के लिए धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल से सटे जिलों में आज व आने वाले दिनों में राज्स्थान से सटे जिलों में भी धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट सोमवार देंखने को मिली। इसके साथ ही राज्य में हवा का बहाव अधिक होने और पहाड़ों से नीचे की तरफ बहने वाली हवाओं ने जहां ठंड बढ़ाई है, वहीं पंजाब के लोगों की सांसों को भी राहत दी है। राज्य के अधिकतर जिलों में हवा की रफ्तार 4 से 7 किमी प्रति घंटे की रही।

जिसके चलते राज्य के लोगों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड  शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जो 200 से ऊपर चल रहा था, सोमवार इससे कम देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: देखें पंजाब की मंडियों में आटा-दाल और बासमती के ताजा रेट्स, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरे

आज 4 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी

17 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में यलो अलर्ट (घने कोहरे की चेतावनी)।

18 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर,  और रूपनगर में यलो अलर्ट (घने कोहरे की चेतावनी)।

19 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट (घने कोहरे की चेतावनी)।

20 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट (घने कोहरे की चेतावनी)।

लुधियाना में AQI 179 रिकॉर्ड

सोमवार जहां लुधियाना में हवा सबसे खराब रही, वहीं रूपनगर में वायु गुणवत्ता सबसे अधिक सुरक्षित रही। प्रदूषण बोर्ड की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार बठिंडा और जालंधर से उपयुक्त डाटा न मिलने के कारण इन शहरों का रिकॉर्ड साझा नहीं किया जा सका।

शहर एक्यूआई (AQI)
अमृतसर 192
लुधियाना 179
मंडी गोबिंदगढ़ 148
खन्ना 146
पटियाला 112
रूपनगर 41

यह भी पढ़ें- पंजाब में जनगणना का दूसरा चरण शुरू, घर बैठे भरें ऑनलाइन फॉर्म, जानें क्या हैं पूछे जाने वाले 40 सवाल

फरीदकोट में 31.3 डिग्री तापमान दर्ज

मौसम केंद्र चंडीगढ़ में औसतन अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ शहर का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस (2.7 डिग्री की गिरावट), अमृतसर का 26.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 27.8 डिग्री सेल्सियस (1.6 डिग्री की गिरावट) और पटियाला का 27.3 डिग्री सेल्सियस (2.9 डिग्री की गिरावट) रहा।

बठिंडा में तापमान 29.2 डिग्री, गुरदासपुर का 26.5 डिग्री, फिरोजपुर का 27.5 डिग्री, मोहाली का 27.2 डिग्री, पठानकोट का 27.0 डिग्री, संगरूर का 27.4 डिग्री और रोपड़ का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। होशियारपुर में 26.4 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 26.9 डिग्री और रूपनगर में 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 

 

यह भी पढ़ें- पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार संग की स्व-गणना


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।