विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान गिरते ही बढ़ी ठंड; राहत की सांस के साथ AQI में दर्ज हुआ सुधार

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  2. राज्य के कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार।

  3. तापमान में गिरावट दर्ज की गई, रातें अभी भी सामान्य से गर्म।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब का मौसम आने वाले दिनों में शुष्क रहने वाला है। इस दौरान मौसम विभाग की तरफ से न तो काई अलर्ट जारी किया गया है और न ही बारिश के आसार दिख रहे है। ऐसे में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन इस बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, रविवार राज्य के अधिकतर औसत तापमान में 0.8 डिग्री की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच चुका है। जबकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर में कौमी एकता की अनूठी मिसाल, सिख परिवार ने छठ व्रतियों के लिए बनवाया 150 फीट लंबा सरोवर

खन्ना में हालात बुरे, रूपनगर में स्वच्छ हवा

पंजाब में वायु गुणवत्ता में बीते दिनों के मुकाबले हल्का सुधार देखने को मिला है। कुछ जिलों में AQI 300 पार चल रहा था, जो अब 300 से कम है। बठिंडा व जालंधर के आंकडे पूर्ण न होने के कारण औसत AQI रविवार जारी नहीं किया गया। लेकिन मिले संट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, खन्ना में हालात सबसे अधिक खबरा है, लेकिन रूपनगर की वायु गुणवत्ता सांस लेने योग्य है।

शहर AQI
अमृतसर 148
खन्ना 255
लुधियाना 208
मंडी गोबिंदगढ़ 186
पटियाला 242
रूपनगर 47

यह भी पढ़ें- छठ की भीड़ वापसी को लेकर चलेंगी पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, मुरादाबाद रूट से होगा संचालन

रूपनगर रहा सबसे गर्म

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार रविवार पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन की तुलना में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है, हालांकि यह सामान्य स्तर के करीब बना हुआ है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रोपड़ में 33.7 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, पटियाला में 30.2 डिग्री, लुधियाना और मोहाली में 29.4 डिग्री, बठिंडा में 29.6 डिग्री, अमृतसर में 26.6 डिग्री और गुरदासपुर में 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 0.4°C से 2.8°C तक की हल्की गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें- सुखबीर बादल ने बीबी जगीर कौर को फिर अकाली दल में कराया शामिल, पंजाब चुनाव 2027 से पहले बदले सियासी समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।