विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ की भीड़ वापसी को लेकर चलेंगी पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, मुरादाबाद रूट से होगा संचालन

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:58 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरेंगी।

छठ की भीड़ वापसी को लेकर चलेंगी पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें।

छठ की भीड़ वापसी को लेकर चलेंगी पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. पांच स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद रूट से होकर गुजरेंगी।

  3. बिहार, पूर्वांचल, पंजाब यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। इनके संचालन से बिहार, पूर्वांचल और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04229 एक तरफा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 15 नवंबर को वाराणसी से चलेगी। यह 16 नवंबर की रात 1:27 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05748 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक तरफा अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को चलेगी। यह 18 नवंबर को सुबह 9:25 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 9:35 बजे रवाना होगी। इसी तरह कटिहार-लुधियाना एक तरफा स्पेशल ट्रेन संख्या 05750 का संचालन 16 नवंबर को होगा। यह 17 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन संख्या 05113 का संचालन 17 नवंबर को गोरखपुर से होगा। यह 18 नवंबर की रात 2:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05114 दिल्ली से 18 नवंबर को चलेगी और 19 नवंबर को सुबह 11:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

इसके अलावा सहरसा-अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 05517 का संचालन 18 नवंबर को सहरसा से होगा। यह 19 नवंबर को सुबह 11 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर-सहरसा ट्रेन संख्या 05518 का संचालन 20 नवंबर को होगा। यह मुरादाबाद से दोपहर 1:45 बजे गुजरेगी। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला का आगाज: गंगा किनारे लाखों मेलार्थियों की उमड़ेगी भीड़, लोकल फॉर वोकल और सुरक्षा के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।