विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक तिगरी मेला का आगाज: गंगा किनारे लाखों मेलार्थियों की उमड़ेगी भीड़, लोकल फॉर वोकल और सुरक्षा के निर्देश

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 03:28 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा के तिगरी गंगा मेला को 'लोकल फॉर वोकल' पर आधारित बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

ऐतिहासिक तिगरी मेले का आगाज।

ऐतिहासिक तिगरी मेले का आगाज।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने तिगरी मेले को 'लोकल फॉर वोकल' बनाने को कहा।

  2. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश।

  3. 15 नवंबर से शुरू हो रहे मेले में पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिगरी गंगा मेला को लोकल फॉर वोकल पर आधारित बनाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दें। मेला में सभी व्यवस्थाएं बेहतर रहें। इस बार तिगरी और गढ़ मेला को जोड़ने का कार्य सरकार ने किया है। दोनों मेला का लाभ श्रद्धालु उठाएं।

उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। वहीं रविवार से तिगरी में मेले का शुभारंभ हो जाएगा। शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

अमरोहा डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने उनको घाटों के निर्माण एवं विकास, गंगा नदी पर पीपे के पुल निर्माण, श्रद्धालुओं के आवागमन एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

C-342-1-MBD1034-469865

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं के ठहरने, खानपान, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के पर्याप्त बंदोबस्त रहें।

सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को पूरा कराएं। 15 से 25 नवंबर तक मेला चलेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसलिए प्रशासन घाटों से लेकर यातायात, सुरक्षा व स्वच्छता आदि व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए।

मेला में विभागों द्वारा जो भी स्टाल लगाए जाएं, वह लोकल फार वोकल की थीम पर होने चाहिए ताकि, स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर एसपी लखन सिंह यादव के अलावा अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं रविवार यानी 15 नवंबर से 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला: गंगा नदी पर पांटून पुल का निर्माण तेज, महापुरुषों के नाम पर सजे घाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।