विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today; आज भी शुष्क रहेगा मौसम, दिवाली के बाद बारिश के बने आसार; खन्ना में AQI 256 पहुंचा

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दिवाली के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है

HighLights

  1. पंजाब में अगले 4 दिन शुष्क मौसम रहेगा।

  2. दिवाली के बाद बारिश की संभावना बन रही है।

  3. खन्ना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 पहुंचा।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। आज न तो बारिश के आसार हैं और न ही कोई अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 4 दिन भी मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। लेकिन, दिवाली के बाद बारिश के आसार भी बन रहे हैं। नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द एक्टिव हो रहा है, जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिल सकता है। इसी बीच राज्य में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिवाली तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 10 अक्टूबर से मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का अनुमान जाहिर किया है। इस दिन कोई अलर्ट तो जारी नहीं किया गया, लेकिन कुछ जिलों तक बारिश सीमित रह सकता है। ये बदलाव जहां बढ़ रहे प्रदूषण से हल्की राहत देगा, वहीं तापमान में भी स्थिरता देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav Today: आटा-दाल के भाव जारी, अमेरिकी चुनाव के झटके से चमका सर्राफा बाजार, सोना-चांदी के दाम चढ़े

खन्ना में AQI ओरेंज स्तर पर पहुंचा

राज्य में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। शहरों का औसत AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 100 से 260 के बीच बना हुआ है। लेकिन कई शहरों के लाइव रिकॉर्ड के अनुसार कई बार जिलों में प्रदूषण स्तर 300 के करीब भी दर्ज किया जा रहा है। 

पंजाब के विभिन्न शहरों का AQI 

शहर AQI 
अमृतसर 123
जालंधर 181
खन्ना 256
लुधियाना 150
मंडी गोबिंदगढ़ 151
रूपनगर 58

यह भी पढ़ें- पंजाब में एक दिन में 584 जगह जली पराली, खन्ना की हवा सबसे खराब

सामान्य के करीब तापमान दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार  औसत अधिकतम तापमान में  0.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रूपनगर में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रमुख शहरों में चंडीगढ़ का तापमान 32 डिग्री, अमृतसर का 29.4 डिग्री, लुधियाना का 30.6 डिग्री, पटियाला का 31.6 डिग्री और बठिंडा का 32.1 डिग्री रहा।

इसके अलावा जालंधर में 29.9  डिग्री और गुरदासपुर में तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

यह भी पढ़ें- बिखरने लगी अकाली दल पुनर्सुरजीत, अब चंदूमाजरा ने दिया इस्तीफा; पंथक एकता पर असहमति बनी वजह


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।