बिखरने लगी अकाली दल पुनर्सुरजीत, अब चंदूमाजरा ने दिया इस्तीफा; पंथक एकता पर असहमति बनी वजह
वरिष्ठ अकाली नेता ने पंथक एकता और वैचारिक असहमति का हवाला देते हुए अकाली दल पुनर्सुरजीत से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभी धड़ों को एकजुट होने की वकालत की।

प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
HighLights
प्रो. चंदूमाजरा ने अकाली दल पुनर्सुरजीत से इस्तीफा दिया।
पंथक एकता पर वैचारिक असहमति मुख्य कारण बनी।
अकाली दल के भीतर फूट और कमजोर होती पंथक ताकतें।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव से पहले अकाली दल पुनर्सुरजीत बिखरने लगी है। अकाली दल पुनर्सुरजीत के भीतर एक और घटनाक्रम सामने आया है। वरिष्ठ अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अकाली दल पुनर्सुरजीत से इस्तीफा दे दिया है। पंथक एकता को लेकर जिस पार्टी का गठन किया गया, अब उसी के चलते फूट पड़ती दिख रही है।
प्रो. चंदूमाजरा ने अपने फैसले के पीछे पंथक एकता को लेकर विचारों में सहमति नहीं बन पाने को मुख्य वजह बताया है। चंदूमाजरा ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पंजाब और पंथ के हितों की रक्षा के लिए सभी पंथक और पंजाब समर्थक ताकतों का एकजुट होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी मेरे साथ बैठ डिबेट करें, पता चलेगा देशद्रोही कौन...', संगरूर में इंसाफ रैली में गरजे राहुल गांधी
पंथक ताकतें हो रहीं कमजोर
मीडिया से बातचीत में चंदूमाजरा ने कहा कि अकाली दल के अलग-अलग धड़ों में बंटे होने से पंथक ताकतें कमजोर हो रही हैं। इसका फायदा पंथ विरोधी ताकतें उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार अकाली दल के सभी धड़ों को एक मंच पर लाने की वकालत करते रहे हैं, ताकि पंजाब और पंथक हितों की मजबूती से पैरवी की जा सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया तीन फीसदी डीए; अकाउंट में ट्रांसफर होंगे 3988 करोड़ रुपये
ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ नहीं मिल रहे विचार
चंदूमाजरा ने स्पष्ट किया कि पंथक एकता के मुद्दे पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ उनके विचारों का मेल नहीं हो सका। इसी वैचारिक असहमति के चलते उन्होंने अकाली दल पुनर्सुरजीत से अलग होने का फैसला किया है।
उन्होंने जोर दिया कि मौजूदा समय में अकाली राजनीति को मजबूत करने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है। उनके इस्तीफे से अकाली दल पुनर्सुरजीत की राजनीति और पंजाब में अकाली दल के विभिन्न धड़ों को एकजुट करने की कोशिशों पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।