विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: पंजाब में धुंध का यलो अलर्ट और लुढ़का पारा, खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 300 पार

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में मौसम विभाग ने धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब के सात जिलों में धुंध का येलो अलर्ट।

  2. खन्ना में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार।

  3. राज्य के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ ने राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज राज्य के 7 जिलों में धुंध का अनुमान है। ऐसा मौसम आने वाले दो दिन और रह सकता है। लोगों को सुबह के समय स्तर्क रहने की सलाह दी गई है। इसी बीच राज्य के तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से बुधवार को राज्य में प्रदूषण के स्तर को लेकर बुलेटिन कर दिया गया। राज्य में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जाे चिंता का विषय है। खन्ना में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 पार पहुंच चुक है। जबकि दो जिलों में AQI 200 पार है। बठिंडा, जहां AQI सामान्य था, अब 100 से ऊपर पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: मंडियों में आटा-चावल के दाम स्थिर, सर्राफा बाजार में सोना ₹3000 तो चांदी ₹9000 फिसली

पंजाब के शहरों में AQI का स्तर

शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
अमृतसर                          172
बठिंडा                          192
जालंधर                          281
खन्ना                          304
लुधियाना                          265
पटियाला                          197
रूपनगर                            48

आज सात जिलों में धुंध का अलर्ट जारी

26 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और रूपनगरमें धुंध का यलो अलर्ट है।

27 नवंबर:  पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का यलो अलर्ट है।

28 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का यलो अलर्ट है।

29 नवंबर: पंजाब में मौसम सामान्य रहेगा और धुंध को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।

 

यह भी पढ़ें- पंजाब में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 31 IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP और कमिश्नर बदले गए

तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा बुधवार को जारी की गई जानकारी के अनुसार,औसत अधिकतम तापमान में -0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान सामान्य स्थिति के करीब बना हुआ है।

उच्चतम तापमान 30.1 डिग्री बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।चंडीगढ़ का तापमान 27.3 डिग्री, अमृतसर का 25.6 डिग्री, लुधियाना व पटियाला दोनों का 26.8 डिग्री और पठानकोट का तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें- सत्कार संशोधन एक्ट विवाद: 30 नवंबर को होगी बैठक, अकाल तख्त की माहिर कमेटी ने सरकार को भेजा न्योता



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।