Punjab Weather: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर हुआ खत्म, बूंदा-बांदी के बाद सांसों को मिली राहत; AQI में हुआ सुधार
पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म हो गया है, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और प्रदूषण में हल्की गिरावट दर्ज ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में अब खत्म।
हल्की बूंदा-बांदी से प्रदूषण स्तर में आई कमी।
लुधियाना में सर्वाधिक AQI 273, रूपनगर में 52।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब खत्म हो गया है। आने वाले दिनों में अब मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। बीते दो दिनों में कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली। जिसके बाद प्रदूषण से लोगों को हल्की राहत मिली है। लेकिन, ये राहत टेंपरेरी होने वाली है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, हीट लॉक के कारण राज्य के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। राज्य का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। लेकिन अब जब मौसम शुष्क और साफ रहेगा, तो तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोब बोर्ड की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में प्रदूषण का स्तर जहां पहले 300 के पार बना हुआ था, अब उसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: दाल और तिलहन के ताजा रेट जारी, सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज, देखें सोना-चांदी के नाए दाम
जानें पंजाब के शहरों में प्रदूषण का स्तर
राज्य के रूपनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 52 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में आता है। जबकि, सबसे अधिक प्रदूषण लुधियाना में दर्ज किया गया। जहां AQI 273 दर्ज किया गया।
| शहर | AQI |
| अमृतसर | 219 |
| बठिंडा | 206 |
| जालंधर | 149 |
| खन्ना | 140 |
| लुधियाना | 273 |
| मंडी गोबिंदगढ़ | 187 |
| रूपनगर | 52 |
यह भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में संभाली जिम्मेदारी, फिर बने 'शेर-ए-पंजाब'; जाने महाराजा रणजीत सिंह ने कैसे खड़ा किया सिख साम्राज्य
तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ौतरी
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 30.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 29.7 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।