विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 5th October: मानसून की विदाई के बाद पारा चढ़ा, दो दिन मौसम रहेगा शुष्क; जल्द बरसेंगे बादल!

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में मानसून की विदाई के बाद तापमान में वृद्धि हुई है और गर्मी का अहसास बढ़ गया है, हालांकि ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. मानसून की विदाई के बाद पंजाब में तापमान में वृद्धि हुई।

  2. अगले दो दिन (5-6 अक्टूबर) मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

  3. 7 से 9 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब से मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बीच राज्य भर में गर्मी का अहसास फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल दो दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हालांकि, इस शुष्क मौसम के तुरंत बाद 7 से 9 अक्टूबर तक से राज्य में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में दिन का तापमान तो सामान्य के करीब बना हुआ है, लेकिन रातें सामान्य से अधिक गर्म हो रही हैं। इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान एक बार फिर 38 डिग्री के पार हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें- 'तुम अपना हिसाब दो, मैं अपना काम गिनाऊंगा': अरोड़ा ने जिंपा को घेरा, होशियारपुर की सियासत में गर्माया माहौल!

आज और कल शुष्क रहेगा मौसम

5 और 6 अक्टूबर: पूरे राज्य में कोई चेतावनी नहीं की गई है। सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। 

7 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और नवांशहर  में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी है।

8 अक्टूबर 2026: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जलंधर, शहीद भगत सिंह नगर, फिरोजपुर, लुधियाना, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, पटियाला में बारिश का अनुमान है। यहां  जारी की गई है। 

 

यह भी पढ़ें- World Animal Day: बेसहारा पशुओं का सहारा बने पूर्व सैनिक, हादसाग्रस्त पशुओं का होशियारपुर में करते हैं उपचार

बठिंडा रहा सबसे गर्म शहर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 4 अक्टूबर को पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढौतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के आसपास ही बनी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसमें 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक बठिंडा राज्य में सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके विपरीत पठानकोट का थीन बांध क्षेत्र सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री, लुधियाना में 34.8 डिग्री, पटियाला में 34.9 डिग्री, चंडीगढ़ में 35.0 डिग्री और जलंधर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फिलहाल पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में बारिश शून्य दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-  नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का मोहाली में सर्च ऑपरेशन, संवेदनशील इलाकों एक-एक घर की तलाशी