विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम अपना हिसाब दो, मैं अपना काम गिनाऊंगा': अरोड़ा ने जिंपा को घेरा, होशियारपुर की सियासत में गर्माया माहौल!

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:03 PM (IST)

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा को विकास कार्यों पर सीधी बहस की चुनौती ...और पढ़ें

श्याम सुंदर अरोड़ा और हजारी  लाल।

श्याम सुंदर अरोड़ा और हजारी लाल।

HighLights

  1. पूर्व मंत्री अरोड़ा ने विधायक जिंपा को खुली बहस की चुनौती दी।

  2. अरोड़ा ने अपने और जिंपा के विकास कार्यों पर बहस की मांग की।

  3. इस चुनौती से होशियारपुर की सियासत में सियासी तापमान बढ़ गया।

हजारी लाल, होशियारपुर। होशियारपुर की सियासत में चुनावी माहौल के बीच विकास कार्यों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा के बीच सियासी टकराव और तेज होता दिख रहा है। अरोड़ा ने जिंपा को सीधे तौर पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि एक मंच तय किया जाए, दोनों आमने-सामने बैठें और जनता के सामने अपने-अपने कार्यकाल का हिसाब दें।

अरोड़ा ने मीडिया के माध्यम से विधायक जिंपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह खुद मंच पर पहुंचेंगे। जिंपा भी आएं और बताएं कि उन्होंने अपने साढ़े चार-पांच साल के कार्यकाल में होशियारपुर के विकास के लिए क्या किया। इसके बाद वह भी अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का पूरा ब्योरा जनता के सामने रखेंगे। अरोड़ा ने कहा-

तुम काम गिनाओ, मैं भी अपने काम गिनाऊंगा

अरोड़ा ने कहा कि बहस में मीडिया को पूरी आजादी होनी चाहिए। पत्रकार उनसे और जिंपा से जितने चाहें सवाल पूछें। उन्होंने कहा कि सवालों से बचने की बजाय जनता के सामने जवाब देने चाहिए। एक मंच पर बहस होने से शहर के लोगों को भी पता चल जाएगा कि किसने होशियारपुर के विकास के लिए कितना काम किया।

यह भी पढ़ें- इस्तीफा के बाद फिर राजा वड़िंग दिल्ली पहुंचे, भूपेश बघेल से मिले; सचिन पायलट से बनाई दूरी!

जनता के पैसे से बने काम खराब न हों

अरोड़ा ने प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पहले करवाए गए विकास कार्यों में जनता का पैसा लगा है। राजनीतिक मतभेदों के कारण इन कार्यों को खराब नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जनता के पैसे से तैयार किए गए विकास कार्यों की संभाल करे।

यह भी पढ़ें- 6 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस की कमान संभालेंगे परगट सिंह, ताजपोशी की तैयारी शुरू; क्या सभी नेता आएंगे एक मंच पर?

चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

अरोड़ा की जिंपा को खुली डिबेट की चुनौती ने होशियारपुर की सियासत का तापमान बढ़ा दिया है। अब सवाल यह है कि विधायक जिंपा इस चुनौती को स्वीकार कर एक मंच पर आमने-सामने आने के लिए तैयार होते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- मैड संधू हत्याकांड में 27 CCTV फुटेज खंगाली, आरोपियों के अमृतसर रूरल में छिपे होने का शक; जांच तेज