मैड संधू हत्याकांड में 27 CCTV फुटेज खंगाली, आरोपियों के अमृतसर रूरल में छिपे होने का शक; जांच तेज
मैड संधू हत्याकांड में पुलिस ने 27 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। आरोपितों के कंबो में छिपे होने का शक है। पुलिस कमिश्नर ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।

मधू सूदन उर्फ मैड संधू।
HighLights
पुलिस ने मैड संधू हत्याकांड की जांच में तेजी लाई।
27 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों के फरार रूट का पता लगाया।
आरोपी अमृतसर रूरल के कंबो इलाके में छिपे होने का शक।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के मधुसूदन उर्फ मैड संधू हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज हो गई है। बाइक सवार आरोपित वारदात के बाद अमृतसर देहात क्षेत्र की तरफ फरार हुए बताए जा रहे हैं। सूचना है कि आरोपी फतेहगढ़ चूडियां की तरफ बढ़े। आरोपितों के फरारी रूट का पता लगाने के लिए पुलिस ने बीती रात 27 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है।
पुलिस को शक है कि आरोपी अमृतसर रूरल क्षेत्र में ही कहीं छिपे हैं। जिसके बाद से ही लगातार सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के आने और जाने के रूट्स की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! ISI की भेजी खेप के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, AK-47 और दो ग्रेनेड बरामद
कंबो इलाके में छिपे होने का शक
पुलिस को शक है कि हत्याकांड के आरोपित अमृतसर के देहात क्षेत्र के कंबो इलाके में कहीं छिपे हो सकते हैं। पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी गतिविधियों और फरारी रूट की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को भी दर्ज किया है।
पुलिस कमिश्नर ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर गिल ने कहा कि हत्याकांड के आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विदेश में बैठे पटियाला के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस अब इस मामले में आरोपितों की पहचान और उन तक पहुंचने के लिए अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, तीन दिन बाद शव बरामद
विवादों से रहा है पुराना नाता
मैड संधू का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। तीन माह पूर्व निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ उनका विवाद हुआ था। निहंग पक्ष ने संधू के पहनावे और सोशल मीडिया सामग्री पर आपत्ति जताते हुए इसे पंजाब की संस्कृति के खिलाफ बताया था और चेतावनी दी थी।
इसके अलावा, पंजाबी गायक के. एस. माखन के साथ भी लाइव शो व पॉडकास्ट के दौरान उनकी जीवनशैली को लेकर तकरार हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर चला था।
घटना से कुछ घंटे पहले शनिवार शाम करीब पांच बजे संधू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आखिरी रील साझा की थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं और रंजिश के कोणों से मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- 5 रुपये की 'लेमन जीरा' के नाम पर सेहत से खिलवाड़! होशियारपुर में स्वास्थ्य विभाग की रेड, बिना लेबल मिश्रण मिला
