विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस्तीफा के बाद फिर राजा वड़िंग दिल्ली पहुंचे, भूपेश बघेल से मिले; सचिन पायलट से बनाई दूरी!

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 05:55 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राजा वड़िंग ने दिल्ली में भूपेश बघेल से मुलाकात की। पायलट और ...और पढ़ें

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अमृता वड़िंग दिल्ली में भुपेश बघेल से मुलाकात करते हुए।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अमृता वड़िंग दिल्ली में भुपेश बघेल से मुलाकात करते हुए।

HighLights

  1. राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

  2. दिल्ली में पूर्व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात की।

  3. नए अध्यक्ष परगट सिंह और सचिन पायलट से दूरी रखी।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर है। दिल्ली में मौजूद वड़िंग ने कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह और प्रभारी सचिन पायलट भी दिल्ली में हैं। लेकिन वड़िंग की पंजाब के मौजूदा प्रभारी सचिन पायलट और नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह से मुलाकात की कोई जानकारी नहीं है। अमरिंदर सिंह ने सिर्फ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही पंजाब अध्यक्ष के साथ फोटो शेयर कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी थी।

चर्चाएं ये भी चल रही हैं कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जल्द ही विदेश भी जाने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो देखने वाली बात रहेगी कि 6 अक्टूबर को राजा वड़िंग परगट सिंह के कार्यक्रम में पहुंचेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- 6 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस की कमान संभालेंगे परगट सिंह, ताजपोशी की तैयारी शुरू; क्या सभी नेता आएंगे एक मंच पर?

शनिवार मिले थे परगट सिंह व सचिन पायलट

सचिन पायलट और परगट सिंह के बीच शनिवार को दिल्ली में मुलाकात हुई थी। परगट ने इसके बाद पार्टी को एकजुट करने और सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की बात कही थी। वहीं, सूत्र अनुसार 6 अक्टूबर को पंजाब के नए अध्यक्ष परगट सिंह चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे जिसमें सचिन पायलट सहित अन्य पंजाब के नेता भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- World Animal Day: बेसहारा पशुओं का सहारा बने पूर्व सैनिक, हादसाग्रस्त पशुओं का होशियारपुर में करते हैं उपचार

दिल्ली में राहुल गांधी को सौपा था इस्तीफा

वहीं, वड़िंग ने शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि सचिन पायलट ने उनके स्थान पर बदलाव का मन बनाया होगा, हालांकि उनके पास इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

बताया जा रहा है कि वड़िंग फिलहाल राजस्थान में हैं और अपने बेटे के पोला मैंच को देखने में व्यस्त हैं। ऐसे में बघेल से उनकी मुलाकात को लेकर पंजाब कांग्रेस के भीतर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें- मैड संधू हत्याकांड में 27 CCTV फुटेज खंगाली, आरोपियों के अमृतसर रूरल में छिपे होने का शक; जांच तेज