विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 17th October: आज साफ रहेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी से आने वाले दिनों में गिरेगा पारा

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद दिन के तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली। आज मौसम ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, मौसम शुष्क रहेगा।

  2. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, रात में उतार-चढ़ाव।

  3. पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवाएं चलेंगी, तापमान प्रभावित।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब खत्म हो गया है। आज और सप्ताह भर राज्य में मौसम शुष्म रहेगा और मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, लेकिन ये सामान्य के करीब बना रहेगा। वहीं, अब रात के तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मौसम में ये बदलाव पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते भी देखने को मिलेगा। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से राज्य के तापमान पर असर डालेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार सप्ताह भर अब राज्य में कहीं बारिश नहीं होगी।

बारिश का दौर खत्म होने के बाद शुक्रवार तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 2.6 डिग्री कम बना हुआ है। वहीं, रात का तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: तेल, दालों और अनाज के दामों में दिखी हलचल, सराफा बाजार में सोना-चांदी की चमक लौटी

जानें 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

  • वर्षा: इस सप्ताह 22 अक्टूबर तक राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर और पटियाला में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में यह 32-34 डिग्री तक रह सकता है।

  • न्यूनतम तापमान: पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

  • सामान्य तापमान: इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर, जबकि उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में गायक दिलजीत के गांव की दीवार पर लिखे थे खालिस्तान के समर्थन में नारे, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

रूपनगर रहा सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन पारा सामान्य से 2.6 डिग्री  नीचे बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रूपनगर में दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है।

इसके अलावा अमृतसर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, पटियाला में 30 डिग्री, बठिंडा में 30.5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मान का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार, बोले- 'दोष देने से पहले अपनी जिम्मेदारी संभालें'