मुख्यमंत्री मान का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार, बोले- 'दोष देने से पहले अपनी जिम्मेदारी संभालें'
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए गुजरात के कांडला पोर्ट से ड्रग्स पकड़े जाने का मुद्दा उठाया और अपनी जिम्मेदारी संभालने को कहा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और गृह मंत्री अमित शाह।
HighLights
मान ने अमित शाह को कांडला पोर्ट ड्रग्स पर घेरा।
सीएम ने बीएसएफ के 50 किमी अधिकार क्षेत्र का जिक्र किया।
भगवंत मान ने शाह से अपनी जिम्मेदारी संभालने को कहा।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमित शाह को घेरा। उन्होंने गुजरात के कांडला पोर्ट से 3000 किलो चिट्टा पकड़े जाने का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री से अपनी जिम्मेदारी संभालने को कहा।
सीएम ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल लिखा-
अमित शाह जी मेरे बारे में बोलने से पहले अपने सलाहकारों से सलाह-मशविरा कर लेना था... 50 किलोमीटर रेंज बीएसएफ के पास है... 3000 किलो चिट्टा गुजरात के कांडला पोर्ट से पकड़ा जा रहा है... भगवंत मान को दोष देने से पहले अपनी जिम्मेदारी संभालो... अपने चमचों द्वारा लिखे-लिखाए ट्वीट कॉपी-पेस्ट न करो...
यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर अमित शाह का पंजाब सरकार से सवाल- 'कौन करेगा जनता की सुरक्षा'
पहले सलाहाकारों से मशवरा लेते
भगवंत मान ने पोस्ट में लिखा कि अमित शाह को उनके बारे में बोलने से पहले अपने सलाहकारों से सलाह-मशविरा कर लेना चाहिए था। उन्होंने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 50 किलोमीटर की रेंज बीएसएफ के पास है। मुख्यमंत्री ने गुजरात के कांडला पोर्ट से 3000 किलो चिट्टा पकड़े जाने का हवाला देते हुए अमित शाह से सवाल किया।
यह भी पढ़ें- 'अदाणी पोर्ट से नशा फैलाने वाले अब पंजाब बर्बाद करने...', अमित शाह के ट्वीट पर केजरीवाल का पलटवार
पहले अपनी जिम्मेदारी संभालो
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, ''भगवंत मान को दोष देने से पहले अपनी जिम्मेदारी संभालो।'' उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने सलाहकारों की ओर से लिखे गए ट्वीट को कॉपी-पेस्ट नहीं करना चाहिए।
मान का यह बयान पंजाब में नशे के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र और गुजरात के कांडला पोर्ट पर पकड़े गए नशीले पदार्थ की खेप का उल्लेख कर नशे के मुद्दे पर केंद्र की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाया है।
