विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 12th October: आज 8 जिलों में यलो अलर्ट, बारिश के बाद सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे गिरा तापमान

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:00 AM (IST)

मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब में हुई बारिश

  2. राज्य का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस गिरा

  3. आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद रविवार पंजाब के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज भी मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 8 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा मौसम आने वाले तीन और दिनों तक बना रहने का अनुमान है। 

मौसम विभाग की तरफ से रविवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 4.8 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो राज्य में सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे है। आने वाले तीन दिनों तक अगर बारिश जारी रहती है तो मौसम में और गिरावट आने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- पंजाब की मतदाता सूची में बड़ी चूक का दावा! शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर सामने आने पर भड़के राजा वड़िंग

आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

12 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
13 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, और मोहाली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं का गंभीर अलर्ट है।
14 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
15 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रूपनगर और मोहाली जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- LGBTQ सपोर्टर मैड संधू हत्या मामले में फिर गुजरात पहुंची पंजाब पुलिस, ATS के सहयोग से तीन आरोपी गिरफ्तार

अधिकतर शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा

पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 4.8 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो राज्य में सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे है। फरीदकोट में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ।

राज्य भर में हुई बारिश के कारण तापमान में यह गिरावट देखने को मिली है, जिसमें संगरूर में सर्वाधिक 37.5 मिमी और 24 घंटे में संगरूर में ही 37.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पटियाला में 26.6 मिमी, पठानकोट में 22.0 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 21.5 मिमी, लुधियाना में 20.2 मिमी और चंडीगढ़ में 14.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा मोहाली में 16.0 मिमी, कपूरथला में 15.0 मिमी, होशियारपुर में 10.5 मिमी, बठिंडा में 3.5 मिमी और फरीदकोट में 3.0 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिससे राज्य भर में मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें- मंडियों में भीगे धान पर सियासत तेज! सुनील जाखड़ का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- पैसे केंद्र ने भेजे पर प्रबंध फेल