मंडियों में भीगे धान पर सियासत तेज! सुनील जाखड़ का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- पैसे केंद्र ने भेजे पर प्रबंध फेल
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील जाखड़ ने मंडियों में प्रबंध न होने के कारण धान भीगने पर मान सरकार को घेरा और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।

पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़।
HighLights
सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना।
धान खरीद में कुप्रबंधन, बारिश से भीगा किसानों का धान।
केंद्र ने दिए पैसे, राज्य सरकार के इंतजाम फेल।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध न करने पर मान सरकार को घेरते हुए कहा कि मंडियों में पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण किसानों का धान बारिश में भीग गया है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि धान की खरीद के लिए पैसा मोदी सरकार ने भेज दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार खरीद के इंतजाम तक नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के लूट के मॉडल के तहत किसानों से ‘काट’ के नाम पर बड़ी लूट की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब की मतदाता सूची में बड़ी चूक का दावा! शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर सामने आने पर भड़के राजा वड़िंग
उन्होंने कहा कि किसान और आढ़ती धरने देने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही और उसके किसी अधिकारी ने किसानों की सुध नहीं ली।
यह भी पढ़ें- 'मांओं के आंसुओं का हिसाब लेगी कांग्रेस...': परगट सिंह की ताजपोशी में चन्नी ने नशा तस्करों पर साधा निशाना
इंटरनेट मीडिया पर साझा किया संदेश
सुनील जाखड़ ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि धान की सरकारी खरीद के लिए पूरी राशि तो भारत सरकार ने भेज दी, लेकिन मंडियों में प्रबंध तो पंजाब सरकार की और से की जानी थी। बीती रात से हुई बारिश ने मंडियों में किसानों की फसल ही नहीं भिगोई, बल्कि सपनों को भी डुबो दिया है। भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर वकीलों के पास जो भागदौड़ हो रही है, उससे फुर्सत मिले तो मंडियों में किसानों की सुध भी लेनी चाहिए।
