विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, दो हैंड ग्रेनेड व 12 पिस्तौल बरामद; गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:02 PM (IST)

अमृतसर पुलिस ने पंजाब में धमाके करने की साजिश को नाकाम करते हुए 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने 11 सदस्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार।

  2. दो हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौल, 310 ग्राम हेरोइन बरामद।

  3. पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई थी हथियारों और नशे की खेप।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने दो ग्रेनेड, 12 पिस्तौल, 33 कारतूस और 310 ग्राम हेरोइन ले जा रहे गिरोह के ग्यारह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से बारह मैगजीन और चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। रंजीत एवेन्यू, छेहरटा और सुल्ताविंड इलाके में की गई कार्रवाई में पकड़े गए उक्त आरोपितों में से दो नाबालिग भी हैं।

सीपी हरमनबीर सिंह गिल, डीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क और डीसीपी जसरणजीत सिंह तेजा ने सोमवार की शाम पुलिस लाइन में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में पकड़े गए आरोपितों की पहचान नवीं आबादी स्थित निरंकारी कालोनी निवासी बोबी, तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी सम्याल सिंह के तौर पर हुई है।

इनके साथ रत्न सिंह चौक निवासी सतमोल सिंह उर्फ ठेकेदार, छेहरटा स्थित नारायणगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी भुंडी, आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश (दोनों आरोपितों के एक नाम), भिखीविंड निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा, जंडियाला गुरु निवासी विशाल सिंह उर्फ कालू, भिखीविंड निवासी गुरबीर सिंह उर्फ बिल्ला और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- मानसा में मारे गए दलजीत मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PGI में होगा पोस्टमार्टम; 15 घंटे में सौंपना होगा शव

amritsar police

रिकवर किए गए हैंड ग्रेनेड्स और पिस्टल की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह।

विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में थे

सीपी ने बताया कि बोबी, सतमोल सिंह, हरप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, विशाल सिंह और गुरबीर सिंह के खिलाफ पहले भी हेरोइन तस्करी और असलहा एक्ट के आरोप में केस दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि यह खेप विदेश बैठे कुख्यात गैंग्सटर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट और दुबई बैठे हेरोइन तस्कर करण ने यह खेप पंजाब के बदमाशों को पहुंचाने के लिए यहां भेजी है। यह भी साफ हुआ है कि यह हथियार और नशे की खेप पाक तस्करों ने ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में गिराई थी, जिसे आरोपितों ने कब्जे में लेकर अब ठिकाने लगाना था।

यह भी पढ़ें- मानसा में दलजीत की मौत मामले में हरसिमरत बादल ने SSP की लोकसभा में की शिकायत, विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

सूचना के बाद की गई कार्रवाई

सीपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित अलग अगल गिरोह में रंजीत एवेन्यू, सुल्तानविंड रोड और छेहरटा इलाके में हेरोइन व हथियार सप्लाई करने निकले हैं। इसके बाद पुलिस की अलग अलग टीमों ने सभी ग्यारह आरोपितों को काबू कर उनके कब्जे से बारह पिस्तौल, बारह मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड, 33 कारतूस, 310 ग्राम हेरोइन और चोरी की बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ें- हवारा को पंजाब की जेल में भेजने से विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर! IB की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।