विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: कलम छोड़ हड़ताल वालों को मुख्यमंत्री की चेतावनी, कहा- काम पर नहीं लौटे तो...

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 30 Aug 2023 05:29 PM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने कलम छोड़ हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा ...और पढ़ें

कलम छोड़ हड़ताल वालों को मुख्यमंत्री की चेतावनी, कहा, काम पर नहीं लौटे तो हो सकती हैं सेवाएं खत्म
कलम छोड़ हड़ताल वालों को मुख्यमंत्री की चेतावनी, कहा, काम पर नहीं लौटे तो हो सकती हैं सेवाएं खत्म

अमृतसर, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने कलम छोड़ हड़ताल (Kalam Chor Strike) करने वाले कर्मचारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे काम पर नहीं लौटे, तो उनकी सेवाएं खत्म की जा सकती हैं। मान ने यह बुधवार को यह बात गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित गोल्डन जुलबी कन्वेंशन में 5714 आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को नियुक्ति पत्र देने के बात कही।

आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों का पद मामूली नहीं- सीएम मान

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग हमेशा से एग्रेसिव रहे हैं। बाहरी ताकतों का बहादुरी का सामना किया। बाहर से आए लुटेरों ने दिल्ली जाते वक्त भी पंजाब को लूटा और वहां से वापसी के समय भी पंजाब को लूटा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों का पद मामूली नहीं। समाज में इनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आज बहुत महिलाओं में खून (अनीमिया), आयरन और कार्बोहाइड्रेट की कमी है।

महिलाओं को दी बधाई 

आज विभाग में तैनात की गई आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर ऐसी महिलाओं के लिए वरदान साबित होंगी। क्योंकि यह घर-घर जाकर ऐसी महिलाओं को ढूंढ कर उनके शरीर की कमी को दूर करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहनों के लिए बहुत खास है। उन्होंने आज उन सभी महिलाओं को बधाई भी दी जब वे सरकार का हिस्सा बनीl

___