Punjab Mandi Bhav: मंडियों में दाल-चावल के दाम जारी हुए, सर्राफा बाजार में सोना ₹5000 तो चांदी ₹9000 गिरी
पंजाब की मंडियों में दाल-चावल व अनाज के ताजा भाव जारी हुए हैं, जबकि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की भारी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब की मंडियों में कृषि जिंसों के ताजा भाव जारी।
सोने के दाम में ₹5000, चांदी में ₹9000 की गिरावट।
खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा मंडियों के भाव अपडेट।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब की प्रमुख मंडियों में अनाज, दाल-दलहन, चावल, तेल-खल और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों को बाजार के रुख का स्पष्ट अंदाजा मिल रहा है। खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा की मंडियों में अलग-अलग जिंसों के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।
खन्ना मंडी में गेहूं 2,880 से 2,900 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 35,000 रुपये प्रति टन रही, जबकि लुधियाना में राजमां चित्रा 12,000 से 15,500 रुपये, अरहर दाल 13,500 से 14,600 रुपये और 1121 सेला चावल 10,200 से 10,300 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
अमृतसर मंडी में बासमती 1121 स्टीम 11,600 से 11,800 रुपये व धान 1121 5,800 से 5,900 रुपये दर्ज हुआ। जालंधर में गेहूं दड़ा 2,935 से 2,945 रुपये और काबली चना 9,900 से 14,000 रुपये रहा, वहीं बठिंडा में रुई जे-34 पंजाब 6,640 से 6,690 रुपये प्रति मन और नरमा कपास 8,700 से 9,200 रुपये पर रही।
दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में सोना 24 कैरेट 1,27,600 रुपये व स्टैंडर्ड 1,27,800 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी तेजाबी 1,59,000 रुपये के स्तर पर रही। एक ही दिन में सोने में तकरीबन 5000 तो चांदी में 9 हजार की गिरावट ने सभी को चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें- प्रोड्यूसर राज कुंद्रा को झटका! श्री अकाल तख्त साहिब ने फिल्म 'निहंग' बनाने की मंजूरी देने से किया इनकार
सोना-चांदी के ताजा भाव
| वस्तु | इकाई | भाव (₹) |
| सोना 24 कैरेट | प्रति दस ग्राम | 1,27,600 |
| सोना स्टैंडर्ड | प्रति दस ग्राम | 1,27,800 |
| आभूषण 22 कैरेट | प्रति दस ग्राम | 1,19,300 |
| गिन्नी | प्रति नग | 98,000 |
| चांदी तेजाबी | — | 1,59,000 |
| चांदी सिक्का | — | 1,80,000 |
यह भी पढ़ें- SGPC के इजलास में 12 प्रस्ताव पारित, नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा; बंदी सिखों की रिहाई की मांग
पंजाब दिसावरी मंडियों के भाव
1. खन्ना मंडी
अनाज एवं उत्पाद (प्रति क्विंटल / बोरा):
गेहूं: ₹2,880 - ₹2,900
आटा (50 किग्रा): ₹1,620 - ₹1,625
मैदा: ₹1,690 - ₹1,775
सूजी (50 किग्रा): ₹1,740 - ₹1,750
चोकर: ₹1,280 (45 किग्रा) | ₹900 (30 किग्रा)
मक्की (बिहार): ₹3,200 - ₹3,220
तेल/खल व DOC:
राइसब्रान (खाद्य): ₹230 प्रति प्वाइंट
राइसब्रान (अखाद्य): ₹228 प्रति प्वाइंट
सरसों खल: ₹4,500 प्रति क्विंटल
सरसों (प्रति टन): ₹35,000
सूरजमुखी (प्रति टन): ₹31,000
DOC राइसब्रान (सफेद / कंटीन्यूअस): ₹2,090
2. लुधियाना मंडी
दाल एवं दलहन (प्रति क्विंटल):
राजमां चित्रा: ₹12,000 - ₹15,500
अरहर दाल: ₹13,500 - ₹14,600
उड़द साबुत: ₹11,900 - ₹13,000
उड़द धोया: ₹12,300 - ₹12,800
उड़द छिलका: ₹12,000 - ₹13,400
दाल मसूर: ₹7,500 - ₹11,500
चना दाल: ₹9,200 - ₹9,500
काबुली चना: ₹9,000 - ₹13,200
मूंग साबुत: ₹9,600 - ₹11,000
मूंग धोया: ₹10,500 - ₹12,800
एग्रो प्योर बेसन (35 किग्रा): ₹3,600
चावल (प्रति क्विंटल):
DB सेला: ₹9,600 - ₹9,700
शरबती स्टीम: ₹7,400 - ₹7,600
1121 सेला: ₹10,200 - ₹10,300
तेल, खल व किराना:
बिनौला तेल: ₹16,200 | चावल तेल: ₹14,500 | सरसों तेल: ₹19,600 - ₹20,000
सरसों खल: ₹3,850 - ₹3,950 | बिनौला खल: ₹4,600 - ₹4,700
DOC मूंगफली: ₹36,500
जीरा: ₹29,300 - ₹34,700
धनिया: ₹19,000 - ₹22,000
हल्दी: ₹24,800 - ₹28,600
केसर (कश्मीरी): ₹225 - ₹230 प्रति ग्राम
3. अमृतसर मंडी
चावल एवं धान (प्रति क्विंटल):
बासमती (1121): स्टीम ₹11,600 - ₹11,800 | सेला ₹10,300 - ₹10,500
1121 धान: ₹5,800 - ₹5,900
1509 चावल (सेला): ₹8,600 - ₹8,700 | 1509 धान: ₹4,500 - ₹4,700
शरबती: सेला ₹6,500 - ₹6,700 | स्टीम ₹7,500 - ₹7,600 | धान ₹3,600 - ₹3,700
PR-11 चावल: ₹6,700 - ₹6,800
चना, गुड़ व खांड:
देशी चना: ₹8,700 - ₹8,900 | चना दाल: ₹9,200 - ₹9,500
गुड़ देशी (पंजाब): ₹5,700 - ₹5,800
शक्कर देशी: ₹5,550 - ₹5,600
बूरा खांड: ₹5,500 - ₹5,550
4. जालंधर मंडी
अनाज एवं दालें (प्रति क्विंटल):
गेहूं दड़ा: ₹2,935 - ₹2,945
चावल परमल: कच्चा ₹4,000 - ₹4,100 | सेला ₹3,900 - ₹4,000
मक्की: बिहार ₹3,200 - ₹3,250 | MP ₹3,100 - ₹3,150
उड़द छिलका: ₹11,800 - ₹13,200
चना देशी: ₹8,925 - ₹9,025 | दाल चना: ₹9,250 - ₹9,450
काबुली चना: ₹9,900 - ₹14,000
राजमां चित्रा: पुणे ₹11,700 - ₹13,500 | चीन ₹14,600 - ₹15,400 | शर्मिली ₹10,300 - ₹10,600
किराना व मेवा:
जीरा: ₹28,800 - ₹33,100 | धनिया: ₹18,000 - ₹23,000
लाल मिर्च (गुंटूर 334): ₹17,500 - ₹18,500 | तेजा: ₹26,000 - ₹29,800
हल्दी: ईरोड गट्टा ₹23,700 - ₹23,800 | निजामाबाद ₹26,000 - ₹28,100
काजू (प्रति किग्रा): 320 नं. (₹1,020 - ₹1,040) | 210 नं. (₹1,080 - ₹1,120) | 240 नं. (₹1,050 - ₹1,060) | 180 नं. (₹1,170 - ₹1,180)
मखाना (प्रति किग्रा): ₹825 - ₹1,300
गोला: ₹43,000 - ₹48,000
5. बठिंडा मंडी
रुई (प्रति मन):
J-34 पंजाब: ₹6,640 - ₹6,690
हरियाणा: ₹6,610 - ₹6,660
राजस्थान: ₹6,660 - ₹6,685
कपास, बिनौला व खल (प्रति क्विंटल / मन):
नरमा कपास: ₹8,700 - ₹9,200
बिनौला: ₹4,500 - ₹4,700
बिनौला खल: ₹4,500 - ₹4,550
सरसों खल: ₹3,950 - ₹4,000
गेहूं चोकर: ₹720 (29 किग्रा) | ₹1,400 (50 किग्रा)
यह भी पढ़ें- इटली में सोनिया गांधी का पैतृक घर बनेगा म्यूजियम, सिख कारोबारी ने तैयार की योजना; सहेजीं पुरानी यादें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।