'लेफ्ट पार्टियों के साथ बातचीत करेंगे', भाजपा-अकाली गठजोड़ के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान ने दिया गठबंधन का संकेत
संविधान रक्षा, नशे और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली में प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन की पैरवी की।

अमृतसर में रैली के दौरान संबोधन करते हुए परगट सिंह।
HighLights
परगट सिंह ने 2027 चुनाव के लिए लेफ्ट पार्टियों से गठबंधन का संकेत दिया।
कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, लेफ्ट पार्टियों से बातचीत करेगी।
अकाली दल-भाजपा गठबंधन के जवाब में कांग्रेस की रणनीति।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में गठजोड़ की घोषणा के अगले ही दिन प्रदेश प्रधान परगट सिंह ने इसकी स्ट्रेटेजी को लेकर स्थिति साफ की है। कांग्रेस आने वाले समय में पंजाब के अंदर पंजाब चुनाव 2027 को लेकर लेफ्ट पार्टीज के साथ गठजोड़ कर सकती है। प्रदेश प्रधान परगट सिंह का ये बयान उस समय में आया है, जब अकाली दल ने दो दिन पहले ही भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विधानसभा हलका पश्चिमी में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार वेरका की अगुवाई में संविधान बचाओ, नशे और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली हुई। जिसमें प्रदेश प्रधान प्रगट सिंह ने पंजाब में भी इंडिया ब्लाक की तर्ज पर लेफ्ट पार्टियों के बातचीत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है और लेफ्ट पार्टियों के साथ बातचीत कर उचित व्यवस्था बनाई जाएगी। भाजपा देश को तोड़ना चाहती है और इंडिया ब्लाक भारत को तरक्की की राह पर ले जाना चाहता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भाजपी की बी टीम बताते हुए उसकी तुलना इस्ट इंडिया टीम से की। प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने कहा कि अब इनके दिन थोड़े रह गए हैं।
यह भी पढ़ें- 'बड़े नेता छोड़ें टिकट का मोह, 70 सीटों पर दें युवाओं को मौका', राजा वड़िंग का पंजाब कांग्रेस को सुझाव
भाजपा-AAP के नेताओं की सोच एक जैसी
प्रदेश प्रधान प्रगट सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान एक जैसी सोच रखते हैं। आज के हुक्मरान कायदे कानून में काम नहीं करना चाहते और उनमें हिटलर की रुह आ गई है। हुक्मरान सत्ता को संविधान से बड़ा समझते हैं, लेकिन संविधान सत्ता से उपर है।
750 किसानों के बलिदान को भूला शिअद
किसान काले कानूनों के खिलाफ दो साल सड़कों पर रहे और 750 किसानों की शहादत हुई,यह तानाशाही रही। संविधान में अग्निवीर जैसी योजना का कोई वजूद नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है और 2035 तक सोचने का तरीका भी बदल जाएगा।
ऐेस में सोशल मीडिया से थोड़ हट कर अपनी सोच विकसित करना चाहिए। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि किसान संघर्ष में 750 से ज्यादा किसानों की शहादत हुई। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल जवाब दें कि क्या प्रधानमंत्री ने एमएसपी की लीगल गारंटी, अग्निवीर स्कीम खत्म करने की गारंटी दी है।
यह भी पढ़ें- गुरु साहिबान के चित्रों से पहचान बनाने वाले सरदार सोभा सिंह को केंद्र का सम्मान, जारी किया 125 रुपये का सिक्का
2027 में जीत के बाद खोला जाएगा अटारी बॉर्डर
परगट सिंह ने कहा कि उनकी और प्रगट सिंह की राहुल गांधी से बातचीत हुई और उनका कहना रहा कि विधानसभा -लोकसभा चुनाव की जीत के बाद अटारी बाॅर्डर खोला जाएगा, इसी से पंजाब की तरक्की होगी। वहीं नई पालिसी लाकर ड्रग को रोकने की कोशिश करेंगे, खत्म चाहे न हो सका। बड़े ड्रग स्मगलों पर नकेल कस नशा कारोबार की चेन तोड़ पंजाब को राहत दिलाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।