Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों का हड़ताल जारी, तीन दिनों तक ठप रहेंगी सेवाएं ; पढ़ें क्या हैं मांगे?

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 12:34 PM (IST)

    Punjab Bus Strike पंजाब रोडवेज बस सर्विस (PUNBUS) और पीआरटीसी (PRTC) की बसों के कर्मचारी सोमवार से बुधवार तक हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है। हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी बसों में भीड़- भाड़ के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है।

    Hero Image
    अपनी मांगों को लेकर पटियाला बस स्टैंड पर रोष जताते पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के सदस्य

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब बस सर्विस और पीआरटीसी के बसों का पहिया सोमवार से बुधवार तक जाम रहेगा। हड़ताल का निर्णय पंजाब रोडवेज पनबस- पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के आवाहन पर लिया गया है। कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल के प्रथम दिन सोमवार को पनबस पीआरटीसी की सरकारी बसों का पहिया जाम रहा। बता दें कि बस कर्मचारियों के हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी कर्मचारी अमृतसर के डिपू नंबर वन व टू के गेट के बाद एकत्रित है। हड़ताल के दौरान कर्मचारी 7 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे। इस हड़ताल के कारण छोटे तथा बड़े रूट प्रभावित हुए वहीं निजी बसों में यात्रियों को काफी भीड़ में सफर करना पड़ रहा है।

    इन रूट्स की बसें प्रभावित

    अमृतसर से चंडीगढ़, दिल्ली, पठानकोट, जालंधर, गंगानगर, चितपूर्णी, ज्वाला जी, श्री मणिकर्ण साहिब, डेरा बाबा नानक, अजनाला, अटारी, खेमकरण, लखनपुर व अन्य कई शहरों को जाने वाली बसें प्रभावित हो रही है।

    (फरीदकोट में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी।)

    पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोध सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा चीफ सेक्रेट्री पंजाब तथा एडवोकेट जनरल तथा प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट विभाग तथा डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट तथा संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में आज से थम जाएंगे PRTC बसों के पहिए, 290 रूटों पर नहीं चलेंगी बसें; रोडवेज कर्मचारी करेंगे चक्का जाम

    इन मांगों को लेकर हड़ताल

    उन्होंने बताया कि जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रणाली को बाहर निकलना वेतन में बढ़ोतरी करना सर्विस रूल लागू करना तथा अन्य मांगों को सरकार से लागू करवाने के आदेश दिए थे परंतु उसके बाद कर्मचारियों के हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया।

    (फरीदकोट में हड़ताल के चलते डिपो के भीतर खड़ी बसें।)

    अब अधिकारी बदल गए हैं तथा सभी पॉलिसी भी बदल दी गई है। 2 जनवरी 2025 को भी पंजाब भवन में मीटिंग हुई थी जिसमें नई पॉलिसी बनाई जा रही है जो कि कर्मचारियों को मंजूर नहीं है।

    हरकेश विक्की ने कही ये बात

    पीआरटीसी कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान हरकेश विक्की ने कहा कि पीआरटीसी के मेहनती कर्मचारी अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए बार-बार संघर्ष कर रहे हैं। जिसके मुताबिक पिछले साल परिवहन मंत्री, सचिव और निदेशक समेत आला अधिकारियों की बैठक हुई थी, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं आया। इसके विपरीत विभाग के मंत्रियों व अधिकारियों द्वारा यूनियन की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- कोहरे और धुंध से 15 घंटे लेट हुई एक्सप्रेस, वंदे भारत के भी लगे ब्रेक; देरी से बचने के लिए इन ट्रेनों को करें अवॉइड