विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में 27 लोगों की मौत... फिर भी नहीं थम रहा काला कारोबार, अमृतसर में 1500 लीटर देसी शराब के साथ 13 गिरफ्तार

Published: Sat, 17 May 2025 11:09 AM (IST)

अमृतसर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1500 लीटर से ज्यादा देसी शराब ...और पढ़ें

अमृतसर में देसी शराब के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में देसी शराब के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पुलिस ने मजीठा में जहरीली शराब से 27 लोगों की हुई मौत के बाद कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 1500 लीटर से ज्यादा देसी शराब बरामद कर 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

भिंडीसैदां थाने की पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

थाना भिंडीसैदां थाने की पुलिस ने इलाके में रहने वाले पूरण सिंह और जस्सा सिंह को काबू कर उनके कब्जे से 600 लीटर लाहन और दो सौ बोतल देसी शराब बरामद की है। इसी तरह थाने की पुलिस ने तुड़ गांव निवासी गुरप्रीत से 400 लीटर शराब, तूड़ गांव निवासी सुखदेव से 300 लीटर शराब, चाटीविंड थाने की पुलिस ने भगतपुरा गांव निवासी इंद्रजीत से 75 बोतल अवैध शराब, इब्बनकलां गांव निवासी बलदेव सिंह से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपित बलदेव सिंह फरार हो गया। थाना मजीठा की पुलिस ने भंगाली खुर्द गांव की मंजीत कौर को गिरफ्तार कर उससे 15 बोतल शराब, गालोवाली कुलियां गांव निवासी बंटी से आठ लीटर शराब पकड़ी।

पुलिस ने 100 लीटर शराब सहित काबू किया

थाना राजासांसी की पुलिस ने झंजोटी गांव निवासी गुरमीत को 100 लीटर शराब सहित काबू किया। उच्चा किला गांव निवासी सुरजीत सिंह उर्फ छीना से नौ बोतल शराब, थाना झंडेर की पुलिस ने खतराए कलां गांव निवासी सलविंदर से 70 लीटर शराब पकड़ कर केस दर्ज कर लिए हैं।

अवैध शराब व लाहन समेत चार आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

जिला पुलिस ने छापामारी दौरान विभिन्न गांवों से चार आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब व लाहन बरामद की। एक आरोपित अभी फरार है। आबकारी एक्ट के तहत सभी आरोपितों को नामजद कर लिया गया है। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि जिले भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

छापामारी की मदद से थाना झब्बाल के एएसआइ कुलदीप सिंह ने बलजीत सिंह निवासी झब्बाल कलां को गिरफ्तार कर 12,750 एमएल अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा वेरोवाल पुलिस ने भुपिंदर सिंह भिंदा निवासी जवंदपुर को 6750 एमएल, मंजीत सिंह गोरा निवासी मियांविंड को 6750 एमएल, चोहला साहिब पुलिस ने सरबजीत सिंह निवासी मोहनपुरा को 29 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया। जबकि थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने गुरचरन सिंह निवासी मक्खी कलां से 20 किलो लाहन बरामद की।

यह भी पढ़ें- Punjab News: बस स्टैंड पर चक्कर खाकर गिरे बुजुर्ग, पेंट में किया पेशाब; BRTS कर्मचारी ने करवाई सफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।