Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Old Pension Scheme की बहाली को लेकर हड़ताल, 22 को वोटिंग से होगा फैसला; लाखों कर्मचारी करेंगे गुप्त मतदान

    By Vicky KumarEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    Old Pension Scheme नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन रेलवे वर्कशाप की तरफ से एक बैठक रेलवे वर्कशाप में की गई जिसमें रेलवे कर्मचारियों को इस गुप्त मतदान में हड़ताल का समर्थन करने का आह्वान किया गया। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार खास तौर पर पहुंचे। शाखा सचिव कामरेड राजीव कुमार शर्मा और शाखा अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने इस गुप्त मतदान की विस्तार से जानकारी दी।

    Hero Image
    Old Pension Scheme को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल के लिए 21 और 22 को होगा गुप्त मतदान

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियन आने वाले समय में हड़ताल करने की चेतावनी दे रही है। इस मांग को लेकर हड़ताल होनी है या नहीं, इसे लेकर विभिन्न यूनियनों की तरफ से गुप्त मतदान किया जाना है। 21 और 22 नवंबर को यह मतदान होगा। इससे पहले नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन रेलवे वर्कशाप की तरफ से एक बैठक रेलवे वर्कशाप में की गई, जिसमें रेलवे कर्मचारियों को इस गुप्त मतदान में हड़ताल का समर्थन करने का आह्वान किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIRAF की वर्किंग कमेटी भी बनी मैंबर

    इस बैठक में मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार खास तौर पर पहुंचे। शाखा सचिव कामरेड राजीव कुमार शर्मा और शाखा अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने इस गुप्त मतदान की विस्तार से जानकारी दी। एनआरएमयू की तरफ से मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार को एआइआरअएफ की वर्किंग कमेटी का मैंबर भी बनाया गया है।

    इसके लिए विभिन्न रेल कर्मचारियों ने एआईआरएफ के पदाधिकारियों का आभार जताया। शाखा सचिव कामरेड राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त फोरम का गठन किया गया है। जो नए पेंशन प्रणाली को समाप्त कर पुराने सुनिश्चित पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'AAP ने पंजाब को 'रंगला' नहीं 'गंदला' बना दिया, कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह से चरमराई'; बाजवा ने CM मान पर साधा निशाना

    10 अगस्त को किया था जबरदस्त प्रदर्शन

    10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में रेलकर्मियों सहित अन्य केन्द्रीय और राज्य के कर्मचारियों, शिक्षक संघों, रक्षा मंत्रालय के सिविल कर्मचारियों आदि ने उपस्थित होकर पुराने पेंशन की बहाली के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया और इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं टूटी। इसलिए लगभग 50 वर्ष के बाद एक बार फिर से पूरे देश में रेल यूनियन हड़ताल के लिए तैयार है। रेलवे के साथ तमाम सरकारी विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।

    यदि सरकार ने पुरानी पेंशन लागू कर दी तो हम हड़ताल पर नहीं जाएंगे। उन्होंने अपील की कि 21 और 22 नवंबर को इसे लेकर मतदान होगा और रेल कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा हड़ताल का समर्थन करते हुए वोटिंग करनी है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार को वर्किंग कमेटी का मैंबर चुने जाने पर पदाधिकारियों का आभार जताया।

    21-22 नवंबर को करेंगे वोटिंग

    उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने अधिकार की लड़ाई में हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। महामंत्री ने आगे आने वाले संसदीय चुनाव को लेकर भी नारा बुलंद किया है कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा शाखा अध्यक्ष कामरेड कुलबीर सिंह ने कहा कि 21 व 22 नंवबर 2023 को हड़ताल के लिए हड़ताल के हक में ज्यादा से ज्यादा वोट करे।

    यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: World Cup के फाइनल मैच में रगेंगे शहरवासी, जीतने पर की खास तैयारी, होटल व रेस्तरां ने किए खास प्रबंध