सिविल अस्पताल अजनाला में बंद शौचालय देख भड़के AAP विधायक, प्रशासन को लगाई फटकार; तुरंत खुलवाने के दिए आदेश
अजनाला सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान महिलाओं की शिकायत पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बंद शौचालयों को तुरंत खुलवाकर अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।

अस्पताल का दौरा करते हुए पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल।
HighLights
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला सिविल अस्पताल का दौरा किया।
अस्पताल में सभी छह शौचालय बंद पाए गए, मरीजों को परेशानी।
विधायक के निर्देश पर दो शौचालय तत्काल प्रभाव से खोले गए।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के सिविल अस्पताल अजनाला में फैली अव्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के सामने अस्पताल में बंद शौचालयों का मामला सामने आया। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाओं ने शिकायत की कि शौचालयों पर ताले लगे होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों और डाक्टरों को मौके पर बुलाकर जवाब मांगा और तत्काल शौचालय खुलवाने के निर्देश दिए। सामने आया कि अस्पताल में 6 शौचालय हैं और सभी पर ताले लगे हुए थे। जिसके कारण, खासकर महिलाओं को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में AAP ब्लॉक प्रधान ने भाई का किया कत्ल, जमीनी विवाद बना कारण; सिर और सीने में मारी गोली
मरम्मत के कारण रखे गए बंद
अस्पताल स्टाफ ने विधायक को बताया कि शौचालयों में मरम्मत का काम चल रहा है, जिस कारण इन्हें अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इस पर धालीवाल ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान भी मरीजों और उनके स्वजनों की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है। अस्पताल में छह शौचालय हैं तो कम से कम एक या दो शौचालय खुले रखे जाने चाहिए थे, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। विधायक के निर्देश पर दो शौचालय तत्काल खुलवा दिए गए।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार की रणनीति पर हुआ मंथन
कर्मचारियों ने भी रखीं अपनी समस्याएं
इस दौरान रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने भी अपनी समस्या विधायक के सामने रखी। उन्होंने बताया कि रात के समय शौचालय बंद होने के कारण उन्हें अस्पताल से बाहर जाना पड़ता है। इससे मरीजों को छोड़कर जाने की स्थिति बनती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।