विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार की रणनीति पर हुआ मंथन

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:42 PM (IST)

पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चंडीगढ़ में जिला प्रधानों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया गया है।

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह।

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह।

HighLights

  1. कांग्रेस ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कीं।

  2. चंडीगढ़ में जिला/हलका प्रधानों संग चुनावी रणनीति पर मंथन।

  3. प्रियंका गांधी, सचिन पायलट प्रचार में शामिल होंगे।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में सुबह से ही बैठकों का दौर जारी रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की अगुवाई में पार्टी के जिला प्रधानों और हलका प्रधानों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया गया।

इन बैठकों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति, संगठन की मजबूती और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रधानों से उनके क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति और चुनावी संभावनाओं के बारे में लिखित और मौखिक दोनों तरीकों से फीडबैक लिया गया। नेताओं ने अपने-अपने जिलों में पार्टी की स्थिति, चुनावी चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव रखे।

इसके साथ ही उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। पार्टी की ओर से जिला और हलका स्तर पर फीडबैक लेने के अलावा अलग-अलग स्तर पर सर्वे भी करवाए जा रहे हैं। इन सभी रिपोर्टों के आधार पर ही टिकट वितरण को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद AAP के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव 2027

मेनिफेस्टो कमेटी के साथ भी बैठक

बैठकों के सिलसिले में मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक भी हुई। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह और अन्य सदस्यों ने चुनावी घोषणा पत्र की तैयारियों और पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश है कि घोषणा पत्र तैयार करने से पहले प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र से सुझाव लिए जाएं।

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने और लोगों से लिखित सुझाव लेने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि आम नागरिक भी अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को पार्टी तक पहुंचा सकें।

यह भी पढ़ें- 'जन्म से अकाली हूं, अकाली रहूंगी...', SAD में लौटने की तैयारी में बीबी जागीर कौर; बेगोवाल में हो सकती है ज्वाइनिंग

तीन से चार चरणों में चलेगा चुनाव प्रचार

बैठकों में आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार को तेजी से आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस पंजाब में चुनाव प्रचार को तीन से चार चरणों में संचालित करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश को कवर किया जाएगा। राहुल गांधी की संगरूर रैली के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पंजाब लाने की योजना है।

पार्टी की तैयारी संगरूर में हुई रैली से भी बड़ी रैली आयोजित करने की है, जिसमें प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं। पंजाब कांग्रेस की ओर से 12 नवंबर से शुरू होने वाली 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सचिन पायलट के भी शामिल होने की संभावना है।

आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार में पंजाब कांग्रेस के नेताओं के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दिल्ली के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल करने की योजना है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के कांग्रेस नेता भी पंजाब में प्रचार की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। पार्टी का प्रयास है कि चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के साथ उम्मीदवारों के चयन और चुनावी मुद्दों पर भी स्पष्ट रणनीति तैयार कर ली जाए।

यह भी पढ़ें- 'जन्म से अकाली हूं, अकाली रहूंगी...', SAD में लौटने की तैयारी में बीबी जागीर कौर; बेगोवाल में हो सकती है ज्वाइनिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।