विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी जोड़ा कर रहा था प्‍यार का इजहार, युवकों के गुट ने कर दिया हमला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 05:15 PM (IST)

अमृतसर में वेलेंटाइन वीक पर प्रेमी युगल हाेटल के बाहर बातें कर रहा था व एक-दूसरे को गुलाब का फूल ...और पढ़ें

प्रेमी जोड़ा कर रहा था प्‍यार का इजहार, युवकों के गुट ने कर दिया हमला
प्रेमी जोड़ा कर रहा था प्‍यार का इजहार, युवकों के गुट ने कर दिया हमला

जेएनएन, अमृतसर। वेलेंटाइन वीक पर प्रेमियों का प्यार परवान चढ़ रहा है अौर वे एक-दूसरे से विभिन्न जगहों पर मिल जुल रहे हैं। लेकिन, 'प्यार के दुश्मन' भी सक्रिय हो गए हैं और कबाब में हड्डी की तरह प्रेम में बाधा बन रहे हैं। ऐसी एक घटना यहां हुई। एक प्रेमी जाेड़ा एक होटल के बाहर बातें कर रहा था कि कुछ युवा वहां आए गए और प्रेमी से मार-पीट करने लगे। इस बारे में जानकारी मिलने पर प्रेमी युवक के साथी भी वहां आ गए और फिर दोनों गुट भिड़ गए।

जानकारी के अनुसार, रंजीत एवेन्यू बी ब्लॉक में एक होटल के बाहर एक युवक अपनी प्रेमिका से बात कर रहे थे। दाेनों ने वेलेंटाइन वीक पर एक-दूसरे को गुलाब का फूल दिया और इसके बाद वे आपस में बातचीत कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान 8-10 युवक व किशाेर वहां मोटरसाइिकलों पर पहुंच गए आैर प्रेमी की बुरी तरह पीटने लगे।

यह भी पढ़ें: मिठास के संग रिश्ते में प्यार घोलती है चॉकलेट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने वाले लड़काें की आयु 14 से 20 वर्ष के बीच थी। प्रेमी को पिटता देख लड़की भाग कर होटल केे अंदर पहुंची और वहां मौजूद प्रेमी के दोस्तों को इस बारे में बताया। कुछ ही देर में होटल के अंदर बैठे आठ-दस युवक दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

इसके बाद दोनों गुटों में कुछ देर में जमकर मारपीट होती रही। इस दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने दोनों गुटों को हटाने की कोशिश नहीं की और तमाशा देखते रहे। इसी बीच किसी ने पुलिस की सूचना दे दी। इस बारे में भनक मिलते ही दोनों गुटों के युवक भाग गए।

यह भी पढें: ऑनर किलिंग: प्रेमिका को परिजनों ने मार डाला, प्रेमी ने भी दे दी जान

बताया जाता है कि हमला करने वाले लड़के एक संगठन का नाम लेकर खुद को उसका सदस्य बता रहे थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। हमलावर लड़कों का कहना था कि इस तरह खुलेआम प्यार का खेल व दिखावा भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

दूसरी तरफ रंजीत एवेन्यू पुलिस चौकी के इंचार्ज निशान सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़के भाग चुके थे। पुलिस घटना के बारे में जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।