अमृतसर में खौफनाक घटना, मां को गोली मारने के बाद युवक ने भी खुदकुशी की; कुछ दिन पहले लौटा था UK से
अमृतसर के जुझार सिंह एवेनयू में एक युवक ने मां और दो कुत्तों को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

युवक और मां की फाइल फोटो।
HighLights
युवक ने मां और दो पालतू कुत्तों को गोली मारी।
वारदात के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली।
शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद घटना का मुख्य कारण।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट के अधीन पड़ते जुझार सिंह एवेनयू में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी मां और दो कुत्तों को गोली मार मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो तकरीबन 25 साल का था। युवक ने पहले अपने घर में मौजूद दो कुत्तों को गोली मारी और उसके बाद अपनी मां की हत्या कर दी। अंत में आरोपित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
यूके से लौटा था युवक
शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक यूके का रहने वाला था। वह कुछ समय पहले ही यूके से घर लौटा था। फोन पर उसकी मां से अकसर बातचीत होती थी और कई बार फोर पर भी तू-तू मैं-मैं हो चुकी थी। वापस आने के बाद भी दोनों मां- बेटे के बीच विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि बेटे ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें- पंजाब में कल से 27 नवंबर तक ठप रहेगी पनबस और पीआरटीसी बस सेवा, अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
जायदाद को लेकर चल रहा था विवाद
शुरुआती जांच में घटना को प्रॉपर्टी विवाद से जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच झगड़े की वजह जायदाद ही सामने आ रही है। जिसके बंटवारे को लेकर ही दोनों के बीच कहा सुनी हुई और युवक ने मां को गोली मार दी। अंत में खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के हर पहलू से जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।